newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

निर्भया केस : तिहाड़ जेल में बंद दोषी विनय ने दीवार पर मारा सिर, हुआ घायल

निर्भया गैंगरेप मामले के दोषी विनय ने दीवार पर सिर मारकर खुद को घायल कर लिया। इसमें उसे मामूली चोटें भी आई हैं। तिहाड़ जेल प्रबंधन ने इस घटना की पुष्टि की है। घटना 16 फरवरी की बताई जा रही है।

नई दिल्ली। निर्भया गैंगरेप मामले के दोषी विनय ने दीवार पर सिर मारकर खुद को घायल कर लिया। इसमें उसे मामूली चोटें भी आई हैं। तिहाड़ जेल प्रबंधन ने इस घटना की पुष्टि की है। घटना 16 फरवरी की बताई जा रही है। इसके बाद विनय को अस्पताल में भर्ती भी कराया। हालांकि इलाज के बाद अब उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।

Vinay Sharma

बता दें, निर्भया गैंगरेप केस में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी कर दिया है। दोषियों को 3 मार्च को सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी। कोर्ट के फैसले के बाद निर्भया की मां आसा देवी ने कहा कि इससे पहले भी दो बार डेथ वारंट जारी हो चुका है लेकिन हमें उम्मीद है कि यह फाइनल डेथ वारंट होगा।

tihar Jail Tihad Jail

उन्होंने कहा कि मैंने इस मामले में सात साल इंतजार किया है। इससे पहले कोर्ट ने 22 जनवरी का डेथ वारंट जारी किया था जिसे बाद में रद्द कर दिया गया। कोर्ट ने एक बार फिर 1 फरवरी का डेथ वारंट जारी किया। इसे भी कानूनी पेचीदगियों के कारण रद्द करना पड़ा। अब इस मामले में एक बार फिर नया डेथ वारंट जारी किया गया है।