newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोना काल में सबसे ज्यादा दान देनेवाली एकमात्र भारतीय समाजसेवी बनीं नीता अंबानी

अमेरिका की प्रसिद्ध मैगजीन ‘टाउन एंड कंट्री’ ने कोरोनावायरस महामारी के दौर में सराहनीय कार्य करने पर नीता अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन को टॉप 20 में स्थान दिया है। इस सूची में नीता अंबानी अकेली भारतीय हैं।

नई दिल्‍ली। अमेरिका की प्रसिद्ध मैगजीन ‘टाउन एंड कंट्री’ ने कोरोनावायरस महामारी के दौर में सराहनीय कार्य करने पर नीता अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन को टॉप 20 में स्थान दिया है। इस सूची में नीता अंबानी अकेली भारतीय हैं। उनके अलावा इस सूची में टिम कुक, ओपरा विनफ्रे, लॉरेन पॉवेल जॉब्स, माइकल ब्लूमबर्ग, लियोनार्डो डी कैप्रियो जैसे अपने क्षेत्रों के दिग्गज शामिल हैं।

मैगजीन ने अपने समर के स्पेशल इशू में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी के कार्यों को रेखांकित करते हुए लिखा है कि कोरोनावायरस की महामारी में विपरीत परिस्थितयों के बीच रिलायंस फाउंडेशन लोगों का जीवन बचाने के साथ ही गरीबों को खाना खिलाने और फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए सरहानीय कार्य कर रहा है।

मैगजीन ने लिखा है कि रिलायंस फाउंडेशन ने लोगों को आर्थिक सहायता के साथ ही देश के पहले कोविड-19 अस्पताल बनाने की भी पहल की। ‘टाउन एंड कंट्री’ ने यह भी लिखा कि मानवीय संकट की इस घड़ी में नीता अंबानी के नेतृत्व में रिलायंस फाउंडेशन ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर दो सप्ताह से भी कम समय में 100 बिस्तरों वाले कोविड-19 अस्पताल बनाने का काम किया। फाउंडेशन की सहायता से इसका विस्तार करते हुए इससे 220 बिस्तरों तक बढ़ाया गया।

बता दें कि महामारी में आजीविका गंवा चुके लोगों के भोजन के लिए पूरे देश में अन्ना नामक सेवा शुरू की, जिसमें 20 मिलियन लोगों को भोजन करवाया गया। यह दुनिया का सबसे बड़ा कॉर्पोरेट भोजन कार्यक्रम बन गया। इसके अलावा लोगों को ऑनलाइन चिकित्सा सुविधा, कोरोना मरीजों के लिए होम क्वारंटाइन सुविधा, गांव के लोगों की सहायता जैसे कार्य भी फाउंडेशन द्वारा किए गए। देशभर में पालतू और आवारा पशुओं को चिकित्सा भी उपलब्ध करवाई गई।

वहीं बात करें ‘टाउन एंड कंट्री’ की तो 1846 से लगातार प्रकाशित हो रही ये मैगजीन अमेरिकन लाइफ और लोगों में लोकप्रिय मैगजीन है। मैगजीन हर वर्ष अपना एक अंक उन लोगों को समर्पित करती है, जो अपने सेवा कार्यों से समाज, देश और दुनिया को प्रभावित करते हैं।