नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक और 3 बार यूपी के सीएम रहे मुलायम सिंह यादव के निधन से देशभर में शोक का माहौल है। यूपी के कद्दावर नेता रहे मुलायम सिंह रक्षा मंत्री भी रहे थे। विचारधारा में विरोधी होने के बाद भी उन्होंने केंद्र में कांग्रेस की यूपीए सरकार को समर्थन दिया था। मुलायम सिंह के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत नेता और अन्य लोग उन्हें याद कर रहे हैं। किसने मुलायम को किस तरह याद किया, ये आप भी देखिए…
Shri Mulayam Singh Yadav Ji was a remarkable personality. He was widely admired as a humble and grounded leader who was sensitive to people’s problems. He served people diligently and devoted his life towards popularising the ideals of Loknayak JP and Dr. Lohia. pic.twitter.com/kFtDHP40q9
— Narendra Modi (@narendramodi) October 10, 2022
राजनीति में विरोधी होने के बावजूद मुलायम सिंह जी के सबसे अच्छे संबंध थे। जब भी उनसे भेंट होती तो वे बड़े खुले मन से अनेक विषयों पर बात करते। अनेक अवसरों पर उनसे हुई बातचीत मेरी स्मृति में सदैव तरोताज़ा रहेगी। दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएँ।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 10, 2022
मुझे व्यक्तिगत तौर पर मुलायम सिंह जी से बेहद स्नेह मिला है, ई-रिक्शा का निर्णय लेते वक्त मुलायम सिंह जी का पुरजोर समर्थन मिला था। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को संबल दे। ॐ शांति
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) October 10, 2022
श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दुखद समाचार मिला। भारतीय राजनीति में उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के रक्षामंत्री व सामाजिक न्याय के सशक्त पैरोकार के रूप में उनका अतुलनीय योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।@yadavakhilesh व अन्य सभी प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 10, 2022
ईश्वर श्री मुलायम सिंह यादव जी को श्रीचरणों में स्थान दें।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 10, 2022
मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे – श्री अखिलेश यादव
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 10, 2022
समाजवादी वटवृक्ष सपा संरक्षक आदरणीय मुलायम सिंह जी के निधन की खबर से मर्माहत हूँ। देश की राजनीति में एवं वंचितों को अग्रिम पंक्ति में लाने में उनका अतुलनीय योगदान रहा।उनकी यादें जुड़ी रहेगी।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।विनम्र श्रद्धांजलि।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 10, 2022
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखदायी है।
उनके निधन से समाजवाद के एक प्रमुख स्तंभ एवं एक संघर्षशील युग का अंत हुआ है।
ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना व शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 10, 2022
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व @samajwadiparty के संस्थापक मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दुखद समाचार मिला। सामाजिक उत्थान व उत्तर प्रदेश के विकास के लिए उनके कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों मे स्थान दें एवं @yadavakhilesh जी व परिजनों को संबल दें। pic.twitter.com/wFZ570e001
— Sachin Pilot (@SachinPilot) October 10, 2022
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव जी के निधन का समाचार दुःखद है। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) October 10, 2022
दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति शांति
— Amit Shah (@AmitShah) October 10, 2022