newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

West Bengal: राहुल गांधी की गाड़ी पर अटैक!, पत्थर फेंकने से फूटा शीशा, कांग्रेस ने लगाया आरोप

Rahul Gandhi’s Vehicle Attacked in Malda: राहुल गांधी की गाड़ी का शीशा टूटने की घटना पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “पीछे से किसी ने पत्थर मारा होगा। प्रदेश की पुलिस अनदेखी कर रही है। अनदेखी के चलते यह बहुत घटना घटी, ऐसे कोई बड़ी घटना भी हो सकती है…राहुल गांधी की इस तरह से अनदेखी की जाती है।”

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। दरअसल राहुल गांधी की कार पर हमला हुआ है। इतना ही नहीं पत्थर फेंकने से गाड़ी का पीछे का शीशा फूट भी गया है। कांग्रेस पार्टी ने ये आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के मालदा में उनकी कार पर ईंट और पत्थर से अटैक किया गया है। गनीमत की बात ये है कि इस घटना में राहुल गांधी व अन्य किसी को भी चोट नहीं आई है। हालांकि अब कांग्रेस ने राहुल गांधी के काफिले पर हुए हमले स्पष्टीकरण दिया है। कांग्रेस ने राहुल गांधी की गाड़ी पर हमले की खबर को निराधार बताया है। आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाल रहे है। उनकी न्याय यात्रा आज बिहार के बाद पश्चिम बंगाल में एंट्री कर चुकी है।

राहुल गांधी की गाड़ी पर नहीं हुआ अटैक

वहीं इस घटना पर अब कांग्रेस ने स्पष्टीकरण दिया है। पार्टी ने बताया कि राहुल गांधी की कार का शीशा आखिर कैसे टूटा? कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”राहुल से मिलने अपार जनसमूह आया हुआ था, एक महिला उनसे मिलने के लिये जब एकदम से आगे आ गयीं, तब कार को अचानक रोकना पड़ा सुरक्षा घेरे में इस्तेमाल किए जाने वाले रस्से से कार की विंडशील्ड टूट गई राहुल जी न्याय की लड़ाई मुस्तैदी से लड़ रहे हैं और यह देश ना सर्फ उनके साथ खड़ा है बल्कि उनको सुरक्षित भी रखे रहेगा।”

इससे पहले राहुल गांधी की गाड़ी का शीशा टूटने की घटना पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “पीछे से किसी ने पत्थर मारा होगा। प्रदेश की पुलिस अनदेखी कर रही है। अनदेखी के चलते यह बहुत घटना घटी, ऐसे कोई बड़ी घटना भी हो सकती है…राहुल गांधी की इस तरह से अनदेखी की जाती है आप खुद देख रहे है… हम मध्यान भोजन के लिए एक जगह रुके थे…ममता सरकार पर अधीर रंजन ने निशाना साधते हुए कहा, सिक्योरिटी का कोई इंतजाम नहीं किया। वो चाहते है कि कुछ ना कुछ घटना घटे।”

गौरतलब है कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाल रही है। जिसका आगाज 14 जनवरी से मणिपुर से किया गया। उनकी ये यात्रा 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। जो कि 20 मार्च का महाराष्ट्र में जाकर खत्म होगी। 2024 चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी इसे बड़ा दांव मान रही है। लेकिन ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का पार्टी को कितना फायदा हो पाता है इसका पता तो चुनावी परिणाम आने के बाद ही पता चल पाएगा।