newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तान इस साल की शुरुआत से ही जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर द्विपक्षीय संघर्ष विराम का उल्लंघन करता आ रहा है। पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर इस साल अब तक 2,720 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है।

नई दिल्ली। पाकिस्तान द्वारा बिना किसी उकसावे के जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम करना बदस्तूर जारी है। पाकिस्तान ने रविवार को पुंछ जिले में भारतीय चौकियों को निशाना बनाने के लिए छोटे हथियारों और मोर्टार का इस्तेमाल किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

indian army recuritment
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि रविवार सुबह करीब 6.45 बजे पाकिस्तान ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन किया। प्रवक्ता ने कहा, “वे छोटे हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं और मोर्टार से गोले दाग रहे हैं। भारतीय सेना इसका करारा जवाब दे रही है।”

ceasfire indian army
पाकिस्तान इस साल की शुरुआत से ही जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर द्विपक्षीय संघर्ष विराम का उल्लंघन करता आ रहा है। पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर इस साल अब तक 2,720 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है, जिसमें कुल 23 नागरिक मारे गए हैं और 100 से अधिक घायल हुए हैं।