newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Watch Funny Video: मुर्गे के साथ कुत्ते को बांग देता देख छूटी लोगों की हंसी, क्या आपने देखा ये मजेदार वीडियो

Watch Funny Video: सोशल मीडिया पर अब कुत्ते और मुर्गे का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ 60 लाख से भी ज्यादा लोग देख (16 million views) चुके हैं। तो वहीं, 6 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।

नई दिल्ली। यूं तो सोशल मीडिया के जमाने में हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता ही है। कभी कोई तस्वीर को कभी कोई वीडियो सोशल मीडिया पर छाया रहता है। कई बार ये वायरल हो रही चीजें आपको खुश कर देती है तो कई बार आपकी आंखों को नम भी कर देती हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा मजेदार वीडियो (Funny video) लेकर आए हैं जो देखने के बाद आप पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। ये वायरल हो रहा वीडियो एक कुत्ते और मुर्गे का है जो सोशल मीडिया पर आग की तरफ फैल रहा हैय़ इस वायरल हो रहे वीडियो में कुत्ते (dog) की एक ऐसी हरकत देखने को मिल रही है जो इसे वायरल कर रहा है।

 

क्या है वायरल हो रहे वीडियो में…

इस वायरल हो रहे वीडियो को फेसबुक पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक मुर्गे से थोड़ी दूरी पर एक कुत्ते को बैठा हुआ देखा जा सकता है। वीडियो की शुरुआत में एक मुर्गा बांग देता सुनाई देता है जिसके बाद वहां मौजूद कुत्ता भी बिलकुल मुर्गे के दिए गए बांग से मेल खाता हुई आवाज निकालता है। वीडियो में कुत्ते की ये हरकत लोगों को काफी पसंद आ रही है। लोग कुत्ते को मुर्गे की तरह बांग देते हुए देखकर खूब हंस रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को फेसबुक के एक पेज “Bula FM Fiji” पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए अंग्रेजी में एक कैप्शन भी दिया गया है जिसमें लिखा गया है, ‘इस कुत्ते को एक मेडल मिलना चाहिए’।

लोग पसंद कर रहे हैं वीडियो

सोशल मीडिया पर अब कुत्ते और मुर्गे का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ 60 लाख से भी ज्यादा लोग देख (16 million views) चुके हैं। तो वहीं, 6 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।