newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: अखिलेश यादव ने लॉन्च किया ‘समाजवादी परफ्यूम’, लोगों ने कहा-” इसमें पक्का दारू बाटेंगे”

Uttar Pradesh: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को ‘समाजवादी परफ्यूम’ लॉन्च किया है। इस दौरान सपा एमएलसी पुष्पराज जैन ने कहा कि इस परफ्यूम से 2022 में नफरत खत्म हो जाएगी।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है। विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को ‘समाजवादी परफ्यूम’ लॉन्च किया है। इस दौरान सपा एमएलसी पुष्पराज जैन ने कहा कि इस परफ्यूम से 2022 में नफरत खत्म हो जाएगी। हालांकि इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर ‘समाजवादी परफ्यूम या ‘समाजवादी इत्र’ की चर्चा होने लगी। आइये देखते हैं कि सोशल मीडिया पर लोगों ने ‘समाजवादी परफ्यूम’ पर क्या राय दी है।

यहां देखिये लोगों की प्रतिक्रियाएं 

विवेक कुमार गुप्ता नाम के यूजर ने सोशल मीडिया पर “समाजवादी परफ्यूम” पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसको कहते हैं सेफ गेम खेलना।
सरकार नहीं बना पाए तो क्या हुआ। परम्यूम तो बना ही लिया। आखिर कारोबार चलता रहना चाहिए। जय समाजवाद।

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन ने इत्र के लॉन्च के मौके पर कहा कि वर्ष 2022 में यह परफ्यूम नफरत को खत्म करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नफरत की राजनीति की जा रही है। उसे खत्म करने में यह इत्र कारगर साबित होगा। पुष्पराज जैन ने बताया कि इस इत्र को तैयार करने में 2 वैज्ञानिकों को 4 महीने का समय लिया। इसकी खास बात ये है कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक इस इत्र में 22 प्राकृतिक इत्र का उपयोग किया गया है।