newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: ‘रात में खाया खाना, सुबह बिगड़ गई तबीयत…’, पूर्व प्रधान के घर पर तेहरवीं खाने गए लोगों ने लगाए गंभीर आरोप

UP: अस्पताल में बिस्तर तक कम पड़ गए हैं। हालांकि, बिस्तरों को बढ़ाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। बहरहाल, अब आगामी दिनों में इस पूरे मामले में प्रशासन द्वारा क्या कुछ कदम उठाए जाते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में पूर्व प्रधान के घर पर तेहरवीं खाने गए लोगों के अचानक बीमार पड़ने से हड़कंप मच चुका है। हालांकि, पहले उन्हें लगा कि यह मौसमी बीमारी है, लेकिन जब बीमारी की तादाद लगातार बढ़ती गई, तो शक गहरा गया और अब इस शक ने विधिवत जांच की ओर इशारा किया। आलम यह है कि अब तक 1 हजार लोग बीमार हो चुके हैं। उधऱ, अस्पतालों की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह कहना उचित रहेगा कि बीमारों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

अस्पताल पर भारी दबाव

अस्पताल में बिस्तर तक कम पड़ गए हैं। हालांकि, बिस्तरों को बढ़ाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। बहरहाल, अब आगामी दिनों में इस पूरे मामले में प्रशासन द्वारा क्या कुछ कदम उठाए जाते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। उधर, कुछ लोगों ने पूर्व प्रधान पर रंजीशन ऐसा किए जाने का आरोप लगाया है।

रात में खाया खाना, सुबह बिगड़ गई तबीयत

सनद रहे कि रात में खाना खाने के बाद सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई। फिलहाल, बीमारों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। स्थिति गंभीर हो रही है। हालांकि, प्रशासन द्वारा डॉक्टरों को उपचार के दौरान गंभीरता बरतने के निर्देश दिए हैं।