Sonia Gandhi Birthday: पीएम मोदी ने दी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई, ट्वीट कर लिखी ये बात

Sonia Gandhi Birthday: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress Leader Sonia Gandhi) का जन्मदिन है। वह आज 74 साल की हो गई हैं। हालांकि सोनिया गांधी ने देश में कोरोना महासंकट और कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों आंदोलन की वजह से इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है।

Avatar Written by: December 9, 2020 11:10 am

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress Leader Sonia Gandhi) का जन्मदिन है। वह आज 74 साल की हो गई हैं। हालांकि सोनिया गांधी ने देश में कोरोना महासंकट और कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों आंदोलन की वजह से इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। वहीं पार्टी नेताओं से लेकर तमाम अन्य गणमान्य लोग कांग्रेस नेता को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)ने भी सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।

Sonia gandhi

पीएम मोदी ने दी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने सोनिया गांधी को बधाई देते हुए लिखा, ”सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उनको स्वस्थ रखे और दीर्घायु दे।”

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने भी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी।

सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर 1946 को इटली में एक छोटे से गांव में हुआ था। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी हैं। वह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष हैं। उत्तर प्रदेश की रायबरेली से लोकसभा सांसद हैं।