newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vande Bharat Train: PM मोदी ने महाराष्ट्र में वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

Vande Bharat Train: बीते दिनों पश्चिम बंगाल में भी पीएम मोदी ने वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया था। जिसमें पथराव  किए जाने का प्रकरण भी प्रकाश में आया था। यही नहीं, बीते दिनों बजट में भी वंदे भारत ट्रेन के लिए बजट में विशेष प्रावधान  किया गया था। वहीं, आगामी दिनों में वंदे भारत ट्रेन को विशाल रूप देने हेतु केंद्र सरकार की ओर से मास्टर प्लान भी तैयार किया जा चुका है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में दो वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया है। अब तक 10 वंदे भारत ट्रेनों का उद्घानट किया जा चुका है। बीते दिनों पश्चिम बंगाल में भी पीएम मोदी ने वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया था। जिसमें पथराव  किए जाने का प्रकरण भी प्रकाश में आया था। यही नहीं, बीते दिनों बजट में भी वंदे भारत ट्रेन के लिए विशेष प्रावधान किया गया था। वहीं, आगामी दिनों में वंदे भारत ट्रेन को विशाल रूप देने हेतु केंद्र सरकार की ओर से मास्टर प्लान भी तैयार किया जा चुका है, जिसे अब जल्द ही जमीन पर उतारने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। बहरहाल, अब आगामी दिनों में वंदे भारत ट्रेन को लेकर सरकार की ओर से क्या कुछ कदम उठाए जाते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी, लेकिन आइए उससे पहले आपको हम महाराष्ट्र में पीएम मोदी द्वारा दिए गए संबोधन में मुख्य बातों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

पीएम मोदी के संबोधन की मुख्य बातें 

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन भारतीय रेल और विशेष रूप से मुंबई और महाराष्ट्र की कनेक्टिविटी के लिए बहुत बड़ा है। आज एक साथ 2 वंदे भारत ट्रेनें शुरू हुई हैं। इससे सभी को सुविधा मिलेगी और यह महाराष्ट्र में पर्यटन और तीर्थ यात्रा को बहुत अधिक बढ़ावा देने वाली है। प्रधानमंत्री ने आगे अपने संबोधन में कहा कि वंदे भारत ट्रेन आज के आधुनिक होते भारत की बहुत ही शानदार तस्वीर है। यह भारत की स्पीड और स्केल दोनों का प्रतिबिंब है। अभी तक 10 ऐसी ट्रेनें शुरू हो चुकी हैं और 17 राज्यों के 108 जिले वंदे भारत एक्सप्रेस से कनेक्ट हो चुके हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में आधुनिक ट्रेनें चलाई जा रही हैं, मेट्रो का विस्तार हो रहा है, नए-नए एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स बनाए जा रहे हैं। भारत के इतिहास में पहली बार 10 लाख करोड़ रुपये भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए रखे गए हैं।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने वंदे भारत को लेकर बजट में किए गए विशेष मोर्चे पर कहा कि इस बार के बजट में मध्यम वर्ग को मजबूती दी गई है। भाजपा सरकार ने पहले 5 लाख तक की कमाई पर छूट दी और अब इसे बढ़ा कर 7 लाख तक कर दिया गया है। हमारे युवा अब ज्यादा निवेश कर पाएंगे। गरीब और मध्यम वर्ग के हित में काम करने वाली सरकार ऐसे ही फैसले लेती है। बहरहाल, अब आगामी दिनों में सरकार की ओर से क्या कुछ कदम उठाए जाते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम