newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पीएम मोदी का मनमोहन सिंह पर पलटवार, कहा- माता की जय बोलने में…

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में उन्होंने कहा कि देश में शांति और एकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि पहले देश होता है फिर दल सबका साथ, सबका विश्वास जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दल हित से बड़ा देश है और अगर मैं भारत माता की जय बोलता हूं तो मेरे ऊपर सवाल उठाया जाता है। हमको देश हित की लड़ाई लड़नी है। हमको देशहित को बड़ा रखना है। दल हित को पीछे रखना है।

नई दिल्ली। मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर पलटवार किया है। मनमोहन सिंह का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री को भारत माता की जय कहने में भी ‘बू’ आती है। आज़ादी के समय इसी कांग्रेस में कुछ लोग वंदे मातरम बोलने के खिलाफ थे। अब इन्हें ‘भारत माता की जय’ बोलने दिक्कत हो रही है।

manmohan singh and narendra modi

संसदीय दल की बैठक में अपने 15 मिनट की भाषण में मोदी भावुक हो गए। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में उन्होंने कहा कि देश में शांति और एकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि पहले देश होता है फिर दल सबका साथ, सबका विश्वास जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दल हित से बड़ा देश है और अगर मैं भारत माता की जय बोलता हूं तो मेरे ऊपर सवाल उठाया जाता है। हमको देश हित की लड़ाई लड़नी है। हमको देशहित को बड़ा रखना है। दल हित को पीछे रखना है।

भाजपा संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने सांसदों को नसीहत देते हुए कहा, “आप पर सवा सौ करोड़ लोगों का भार है। आप बहुत व्यस्त रहते हैं, लेकिन फिर भी कुछ समय देश के लिए निकालिए और देश के कल्याण में काम कीजिए।”

संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया कि भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने आज कहा कि हम यहां राष्ट्रहित के लिए हैं। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि राष्ट्र सर्वोच्च है और यह हमारा विकास का मंत्र है। जोशी ने बताया कि विकास के लिए शांति, एकता और सद्भाव होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आज भी कुछ दल ऐसे हैं जो पार्टी हित को राष्ट्रीय हित से ऊपर रखते हैं।

प्रधानमंत्री ने बैठक में इस बात पर जोर दिया कि जो लोग देश को तोड़ने वाले और टुकड़े टुकड़े नारे लगाने वाले लोगों के समर्थन की बात करते हैं उनके खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी, इसके साथ ही जो लोग वंदे मातरम् पर भी राजनीति करते हैं उनके खिलाफ भी खड़ा होना होगा।