
नई दिल्ली। अमूमन, पीएम मोदी अपनी गतिविधियों को लेकर सुर्खियों में बने ही रहते हैं, लेकिन जब कभी वे देश की सर्वाधिक पुरानी पार्टी कांग्रेस की क्लास लगाते हैं, तो उनके सुर्खियों का आयाम विस्तारित हो जाता है। इसी बीच आज पीएम मोदी ने कर्नाटक में एचएएल की हेलिकॉप्टर की फैक्ट्री का उद्घाटन करने के क्रम में कांग्रेस की जमकर क्लास लगाई है। आइए, आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है। बता दें कि इस मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद थे। प्रधानंमत्री ने कहा कि आज देश को सबसे ज्यादा पुरानी फैक्ट्री तुमकुरु देशवासियों को मिली है। इससे तुमकुरु इंडस्ट्रियल टाउनशिप का निर्माण हुआ है। इस फैक्ट्री से आसपास के क्षेत्रों की आधारिक संरचनाओं का विकास भी होगा। वहीं, सुदूर गांवों में पानी की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में भी यह फैक्ट्री काफी उपयुक्त साबित होगी। इस बीच उन्होंने कांग्रेस की भी जमकर क्लास लगाई। आइए, आपको बताते हैं कि उन्होंने अपने संबोधन में क्या कुछ कहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इसी कांग्रेस ने झूठे आरोपों का सहारा लेकर हमारी सरकार पर निशाना साधा था। कांग्रेस ने झूठे आरोपों का सहारा लेकर ही लोगों को उकसाने की कोशिश की थी। लेकिन इन्हें इसके एवज में कुछ मिला नहीं। लेकिन, एक बात मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि झूठ कितना भी बड़ा क्यों ना हो, एक दिन हारता जरूर है। उन्होंने कहा कि एचएएल भारतीय सेना को आधुनिक बना रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एचएएल ने रक्षा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया है। लोगों को आत्मनिर्भर बनाया है।
Double-engine govt has made Karnataka first choice of investors: PM Modi after launching HAL’s Helicopter Factory
Read @ANI Story | https://t.co/eQ6wFhnWIz#PMModi #HAL #Karnataka #HelicopterFactory pic.twitter.com/Xvlguu027m
— ANI Digital (@ani_digital) February 6, 2023
आज की तारीख में पूरी दुनिया हमें उम्मीद की निगाहों से देख रही है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि मुझे याद है कि साल 2018 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एचएएल के कर्मियों से मुलाकात की थी। इतना ही नहीं, कांग्रेस नेता ने एचएएल का अपमान भी किया था। तो इस तरह से बतौर पाठक आप समझ ही गए होंगे कि किस तरह से पीएम मोदी ने जमकर कांग्रेस की क्लास लगा डाली। अब ऐसे में बतौर पाठक आपका इस पूरे मसले पर क्या कुछ कहना है। आप हमें कमेंट कर बताना बिल्कुल भी मत भूलिएगा। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम