newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

GMC Election Results 2022: गुवाहाटी नगर निगम चुनाव के नतीजों पर PM मोदी का आया रिएक्शन, जानिए क्या बोले…

GMC Election Results 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी नगर चुनाव परिणामों को लेकर गुवाहाटी के लोगों को धन्यवाद करते हुए ट्वीट किया और लिखा “विकास के एजेंडे पर निर्माण करने के लिए भाजपा को असम में एक शानदार जनादेश दिया गया है, इसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं।”

नई दिल्ली। गुवाहाटी नगर निगम चुनाव (Guwahati Municipal Corporation Election) में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड कामयाबी हासिल की है। भाजपा ने 60 में से 58 वार्ड पर जीत का पताका लहराया है। बता दें कि 60 सीटों वाले जीएमसी में भाजपा के तीन उम्‍मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं। वहीं जीएमसी चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए अच्छी खबर आई है। पार्टी 1 सीट पर जीत दर्ज करने में सफल रही है। उधर, कांग्रेस ने फिर से अपनी दुर्गति करवा ली है। कांग्रेस की छीछालेदर का अंदाजा आप महज इसी से लगा सकते हैं कि पार्टी का खाता तक नहीं खोल पाई। उधर, भाजपा की सहयोगी असम गण परिषद 2 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। बता दें कि जीएमसी चुनाव में भाजपा, कांग्रेस, असम गण परिषद, आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ कई अन्य सियासी पार्टियां मैदान में थे। बीजेपी की इस पचंड जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर गुवाहाटी की जनता का धन्यवाद दिया हैं।

पीएम मोदी का आया रिएक्शन-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी नगर चुनाव परिणामों को लेकर गुवाहाटी के लोगों को धन्यवाद करते हुए ट्वीट किया और लिखा “विकास के एजेंडे पर निर्माण करने के लिए भाजपा को असम में एक शानदार जनादेश दिया गया है, इसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं।”

वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “गुवाहाटी नगर निगम चुनावों के रुझान भाजपा की जीत को दर्शा रहे हैं, मैं भाजपा की सहयोगियों और गुवाहाटी के लोगों को GMC चुनावों में 58/60 वार्डों की ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए धन्यवाद करता हूं।”

गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुवाहाटी में जश्न मनाया।