नई दिल्ली। कर्नाटक के रण में वार-पलटवार जारी है। मैसूर में प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए गांधी परिवार पर साधा निशाना है। पीएम मोदी ने कहा ये शाही परिवार खुले तौर पर विदेशी शक्तियों को दखल देने के लिए उकसाते है। ये लोग भारत को नापंसद करने वाले विदेशी डिप्लोमेट्स के साथ चुपचाप मिलते है। ये ऐसे काम करते है जिससे बार-बार भारत की संप्रभुता का अपमान होता है। कांग्रेस को टुकड़े-टुकड़े गैंग की बीमारी है। कांग्रेस को कर्नाटक को भारत से अलग मानने की बगावत करती है। आजादी के नायकों का अपमान कर रही है।
इसका मतलब है कि कांग्रेस खुलकर कर्नाटक को भारत से अलग करने की वकालत कर रही है।
टुकड़े-टुकड़े गैंग की बीमारी कांग्रेस में इतनी ऊपर तक पहुंच जाएगी, मैंने सोचा नहीं था।
– पीएम @narendramodi #NannaVoteModige pic.twitter.com/Kw6BaC74fY
— BJP (@BJP4India) May 7, 2023
पीएम मोदी ने आगे गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस के शाही परिवार ने कल कर्नाटक में आकर कहा कि वो कर्नाटक की संप्रभुता की रक्षा करना चाहते हैं। आप लोगों को पता है इसका अर्थ क्या है। जब कोई देश आजाद हो जाता है। तो उस देश को संप्रभु राष्ट्र कहते है। कांग्रेस जो कह रही है उसका मतलब है कि कांग्रेस कर्नाटक को भारत से अलग मानती है। इसका मतलब है कि कांग्रेस खुलकर कर्नाटक को भारत से अलग करने की वकालत कर रही है। टुकड़े-टुक़ड़े गैंग की बीमारी कांग्रेस में इतने ऊपर तक पहुंच जाएंगी। मैंने सोचा तक नहीं था। कांग्रेस भारत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले लाखों कन्नड़ा स्वतंत्र सेनानियों का अपमान कर रही है। कर्नाटक भारत राष्ट्र का अभिन्न अंग है।
#WATCH कांग्रेस के शाही परिवार ने कल कर्नाटक में आकर कहा कि वो कर्नाटक की संप्रभुता की रक्षा करना चाहते हैं। कांग्रेस जो कह रही है उसका मतलब है कि कांग्रेस कर्नाटक को भारत से अलग मानती है। इसका मतलब है कि कांग्रेस खुलकर कर्नाटक को भारत से अलग करने की वकालत कर रही है।… pic.twitter.com/GEjfXHCjYf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2023
आजकल कांग्रेस लोगों को झूठी गारंटियां दे रही है। लेकिन वो इस बात का कभी जवाब नहीं देते कि पचास साल पहले जो उसने गरीबी हटाने की गारंटी दी थी उसका क्या हुआ? कांग्रेस की सबसे बड़ी गारंटी, उनके सबसे बड़े नेता की दी हुई गारंटी इतिहास में सबसे बड़ा फ्रांड बन गई है। कांग्रेस का पूरा काम झूठ का बंडल होता है। इसलिए कांग्रेस भारत से गरीबी खत्म नहीं कर पाई।
#WATCH आजकल कांग्रेस लोगों को झूठी गारंटियां दे रही है। लेकिन वो इस बात का कभी जवाब नहीं देते कि पचास साल पहले जो उसने गरीबी हटाने की गारंटी दी थी उसका क्या हुआ? : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कर्नाटक pic.twitter.com/Q9UrLLlKr7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2023