newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi in Bhopal: ‘समर्थ युवाओं वाले मध्य प्रदेश को बीमारू बना दिया’, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने है। लेकिन चुनाव से पहले सत्ताधारी भाजपा ने अभी से अपनी कमर कस ली है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं की एक विशाल सभा ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ को संबोधित किया। इस …

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने है। लेकिन चुनाव से पहले सत्ताधारी भाजपा ने अभी से अपनी कमर कस ली है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं की एक विशाल सभा ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी I.N.D.I.A गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। इसके अलावा पीएम मोदी ने कांग्रेस को पुरानी बातें याद दिलाते करते हुए हमला बोला। उन्होंने कहा कांग्रेस मध्य प्रदेश को बीमारू प्रदेश बना दिया था। कांग्रेस मौका मिलते ही मध्य प्रदेश को बदनाम कर देगी। लेकिन भाजपा के सरकार में अब विकास कार्य हो रहे है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा, ”मध्य प्रदेश में कांग्रेस के शासन की पहचान थी कुनीति, कुशासन और करोड़ों का करप्शन। आजादी के बाद मध्य प्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस का ही शासन रहा, लेकिन कांग्रेस ने साधन-संपन्न मध्य प्रदेश को समर्थ युवाओं वाले मध्य प्रदेश को बिमारू बना दिया।”

पीएम मोदी ने कहा, ”कांग्रेस आज भी उसी पुराने ढर्रे और पुरानी मानसिकता पर चल रही है। चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए इनके नेताओं के लिए गरीब का जीवन माएने नहीं रखता है, कांग्रेस के लिए गरीब किसान का खेत फोटो सेशन का मैदान है। इन्होंने अतीत में भी यही काम किया और आज भी यह कर रहे हैं।”

पीएम मोदी ने कहा,”कार्यकर्ताओं का महाकुंभ, महासंकल्प बहुत कुछ कहता है। ये दिखाता है कि मध्य प्रदेश के मन में क्या है। मध्य प्रदेश को देश का दिल कहा जाता है। भाजपा के साथ देश का इस दिल से जुड़ाव कुछ विशेष रहा है। जनसंघ के जमाने से लेकर आज तक भाजपा को मध्य प्रदेश के लोगों ने हमेशा भरपूर आशीर्वाद दिया।”

उन्होंने कहा, भाजपा सरकार ने नया भव्य संसद बनाया। आने वाली सदियों तक देश की सेवा करे। ऐसा भारत का अपना संसद भवन बना। पूरा देश जिसकी प्रशंसा कर रहा है। लेकिन कांग्रेस ने पहले दिन से ही विरोध करना शुरू कर दिया।