नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का शनिवार को अंतिम दिन रहा। इस दिन राम मंदिर पर लोकसभा में चर्चा हुई। इसके अलावा अन्य काम भी हुए। इस सत्र के अंतिम दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में अपने दूसरे कार्यकाल का अंतिम संबोधन दिया। पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा कि 17वीं लोकसभा ने देश की सेवा की और बड़े फैसले किए। मोदी ने कहा कि चुनौती से उनको ताकत मिलती है। उन्होंने कहा कि अनेक चुनौतियों में देश को उचित दिशा देने का प्रयास हुआ। पीएम मोदी ने लोकसभा में क्या कहा, ये देखिए और पढ़िए।
-रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म वगैरा एक साथ देखना अनोखा होता है। देश इसका अनुभव कर रहा है।
-देश 17वीं लोकसभा को जरूर आशीर्वाद देता रहेगा। पीएम ने कहा कि सभी माननीय सदस्यों की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सभी माननीय सांसदों का अभिनंदन करता हूं।
-अध्यक्ष ओम बिरला के प्रति भी पीएम ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने इससे पहले अध्यक्ष रहीं सुमित्रा महाजन को याद किया। पीएम ने कहा कि अध्यक्ष हमेशा मुस्कुराते रहते हैं।
#WATCH | PM Narendra Modi speaks to Lok Sabha Speaker Om Birla and tells him, “…You were ever-smiling. Your smile never faded. You guided this House in a balanced and impartial manner in several instances, for this, I appreciate you. There were moments of anger, allegations but… pic.twitter.com/sWGhdgbzLM
— ANI (@ANI) February 10, 2024
-अध्यक्ष के लिए पीएम मोदी ने कहा कि आपने निष्पक्ष तौर से सदन का मार्गदर्शन किया। इसके लिए आपकी भूरि-भूरि प्रशंसा करता हूं। आक्षेप और आरोप के पल आए, लेकिन आपने पूरे धैर्य के साथ सभी स्थितियों को संभालते हुए सूझबूझ से सदन को चलाया।
-कोरोना महामारी का पीएम मोदी ने उल्लेख किया और कहा कि सदन में आना भी संकट का था, लेकिन नई व्यवस्था के तहत अध्यक्ष ने सदन चलाया और देश के काम को रुकने नहीं दिया।
-कोरोना काल में सांसद निधि त्यागने के लिए पीएम मोदी ने सांसदों को धन्यवाद दिया।
-संसद के नए भवन की सब चर्चा करते थे, लेकिन फैसला नहीं होता था। अध्यक्ष से कहा कि आपकी वजह से देश को नया संसद भवन मिला है। पीएम ने लोकसभा में सेंगोल स्थापित करने का उल्लेख किया।
#WATCH | In Lok Sabha, PM Narendra Modi says, “These five years were about reform, perform and transform in the country. It is very rare that both reform and perform take place and we can see transformation right in front of our eyes…The country is experiencing this through the… pic.twitter.com/aWCVUSYl7i
— ANI (@ANI) February 10, 2024
-पीएम ने जी20 सम्मेलन में अपनी प्रस्तुति देने पर सभी राज्यों की भी तारीफ की। पी20 सम्मेलन में अनेक देशों के स्पीकर के आने पर भी लोकसभा अध्यक्ष की तारीफ की।
-संसद की लाइब्रेरी को जनता के लिए खोलने, पेपरलेस संसद बनाने के लिए भी किए गए काम का उल्लेख पीएम मोदी ने किया।
-पीएम मोदी ने कहा कि 17वीं लोकसभा में कामकाज 97 फीसदी हुआ। ये हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि 18वीं लोकसभा में 100 फीसदी से ज्यादा होने की उम्मीद करता हूं।
-उन्होंने याद किया कि मौजूदा लोकसभा के पहले सत्र में 30 बिल पास हुए थे। मोदी ने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष पूरे होने का उत्सव सौभाग्य की बात है। इस मौके पर सदन ने महत्वपूर्ण काम किए। उन्होंने कहा कि सभी सांसदों ने इसे अपने क्षेत्रों में लोकोत्सव मनाया। इसमें सदन की बड़ी भूमिका।
-पीएम मोदी ने कहा कि विकास की तरफ देश तेजी से बढ़ा है और सभी सांसदों ने इसमें भागीदारी निभाई है।
-पीएम ने कहा कि पीढ़ियों ने जिसका इंतजार किया, वो 17वीं लोकसभा ने पूरा किया। उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाने से संविधान के पूरे प्रकटीकरण की बात कही।
-जम्मू-कश्मीर में सामाजिक न्याय दिलाने में संसद की भूमिका का पीएम मोदी ने उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद नासूर बन गया था और मां भारती की धरा रक्तरंजित होती थी। अनेक वीर और लोग आतंकवाद की बलि चढ़े। इसी सदन ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कानून बनाए। मोदी ने कहा कि इससे लोगों को मानसिक तौर पर बल मिला। इससे भारत को आतंकवाद से मुक्ति का सपना साकार होगा।
-पीएम ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उल्लेख किया। इसके तहत महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में आरक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि यहां माताएं-बहनें बैठी होंगी तो देश को गौरव होगा। मोदी ने 3 तलाक की बात कही और लोकसभा में कहा कि 3 तलाक कानून से नारी शक्ति बढ़ी है। बेटियों को सभी सांसदों ने न्याय दिया।
-आने वाले 25 साल बहुत महत्वपूर्ण। देश की आकांक्षा, देश का संकल्प। देश इसमें इच्छित परिणाम हासिल करके रहेगा। पीएम मोदी ने कहा कि दांडी यात्रा के दौरान महात्मा गांधी का कदम छोटा लगता था, लेकिन 1947 में 25 साल बाद देश में जज्बा पैदा कर दिया कि अब आजाद होकर रहना है। देश में अब जज्बा पैदा हुआ है कि हम 25 साल में विकसित भारत बनाकर रहेंगे।
-हर काल में अनुसंधान होते रहे हैं। जीवन का विस्तार होता रहा है। इस सदन ने अनुसंधान को प्रोत्साहन दिया। नेशनल रिसर्च फाउंंडेशन कानून से परिणाम दूरगामी होने वाले हैं। देश की युवा शक्ति दुनिया के रिसर्च का हब भारत को बनाएगी।
-डेटा प्रोटेक्शन बिल लाकर पूरी भावी पीढ़ी के हाथ शस्त्र दिया। जिसका इस्तेमाल कर अपना भविष्य बनाएंगे।
-समुद्र और अंतरिक्ष में सामर्थ्य पैदा करने पर पीएम मोदी ने जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्पेस के मामले में बहुत रिफॉर्म हुए। आर्थिक रिफॉर्म में सांसदों की बड़ी भूमिका बताई। लोगों को खराब गवर्नेंस से मुक्ति दिलाने का काम भी 17वीं लोकसभा में हुआ। उन्होंने कहा कि लालकिले से कहा था कि लोगों की जिंदगी से सरकार जितनी जल्द निकल जाए, उतना ही लोकतंत्र सार्थक होगा।
-पीएम मोदी ने कहा कि छोटी-छोटी बातों में जेल में डालने के कानूनों से जनता को मुक्ति दिलाई। कोर्ट के चक्कर लगाने से बचाया। सभी सांसदों ने इसमें बड़ी भूमिका निभाई।
-जो हाशिए पर थे, उनको सरकार होने का अहसास हुआ। कोरोना में मुफ्त वैक्सीन मिला तो उसे भरोसा हासिल हुआ कि जान बच गई। ट्रांसजेंडर समुदाय अपमानित महसूस करता था। उसके भीतर भी विकृतियां आने की संभावना बनी रहती थी। उनके प्रति भी सांसदों ने काम किया। हमने ट्रांसजेंडर को पहचान दी। वे मुद्रा योजना से लोन ले रहे। हमने ट्रांसजेंडर को पद्म सम्मान दिया।
-लोकतंत्र और भारत की यात्रा अनंत है। इसका लक्ष्य है। ऋषि अरविंदो और स्वामी विवेकानंद ने देश का सामर्थ्य बताया था, ये बात पीएम मोदी ने लोकसभा में अपने संबोधन में कही।
-उन्होंने कहा कि चुनाव बहुत दूर नहीं है। कुछ लोगों को थोड़ी घबराहट रहती होगी। ये लोकतंत्र का सहज और जरूरी पहलू है। हम इसे गर्व से स्वागत करते हैं। चुनाव भी देश और लोकतंत्र के अलावा परंपरा को बनाए रखेंगे।
-राम मंदिर पर पारित प्रस्ताव देश की भावी पीढ़ी के लिए बहुत अहम होने की बात पीएम मोदी ने कही।