newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi: LJP सांसद प्रिंस राज की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने दर्ज की रेप मामले में FIR, चिराग पासवान भी फंसे

Delhi: बिहार (Bihar) के समस्तीपुर से लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के सांसद प्रिंस राज पासवान (Prince Raj Paswan) के खिलाफ दिल्ली में एफआईआर दर्ज की गई है। उनके खिलाफ ये एफआईआर रेप से जुड़े एक मामले में की गई है।

नई दिल्ली। बिहार (Bihar) के समस्तीपुर से लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के सांसद प्रिंस राज पासवान (Prince Raj Paswan) के खिलाफ दिल्ली में एफआईआर दर्ज की गई है। उनके खिलाफ ये एफआईआर रेप से जुड़े एक मामले में की गई है। इस एफआईआर में चिराग पासवान (Chirag Paswan) का भी जिक्र किया गया है।

लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद प्रिंस राज पासवान के खिलाफ रेप मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें चिराग पासवान भी फंस गए हैं। उनपर आरोप है कि उन्होंने अपने चचेरे भाई प्रिंस के खिलाफ कार्रवाई में देरी करने की साजिश रची थी।

chirag paswan prince paswan2

क्या है पूरा मामला

दरअसल, लगभग तीन महीने पहले एक पीड़िता ने दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, अब कोर्ट का आदेश आने के बाद प्रिंस राज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ये एफआईआर 9 सितंबर दर्ज की गई है।

एफआईआर में पीड़िता द्वारा आरोप लगाया गया है कि रेप के बाद उसका अश्लील वीडियो भी बनाया गया था, जिसे बाद में वायरल करने की धमकी भी दी गई थी। इसके अलावा उसे इस मामले में शिकायत ना करने के लिए भी धमाकाया गया था। इस एफआईआर में चिराग पासवान का भी नाम शामिल है। जिसमें पीड़िता ने कहा है कि उसने इस बारे में चिराग को बताया लेकिन उन्होंने भी पीड़िता की बात नहीं सुनी और साथ ही किसी तरह का केस ना करने को भी कहा। पीड़िता का आरोप है कि चिराग ने पार्टी अध्यक्ष रहते हुए इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया।

प्रिंस राज पासवान ने भी इस मामले में एफआईआर दर्ज करा दी है। जिसमें उन्होंने पीड़िता पर गलत आरोप लगाने की बात कही थी। प्रिंस बार-बार इन आरोपों का खंडन करते रहे हैं। आपको बता दें कि प्रिंस राज पासवान लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवानके चचेरे भाई हैं, जबकि केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पासवान के भतीजे हैं।