
लखनऊ। उत्तर प्रदेश दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आदि ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दीं। इन सभी राजनीतिक हस्तियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विकास व समृद्धि की कामना की और कहा कि कल्याणकारी योजनाओं व विकास की नीतियों को बिना भेदभाव हर तबके तक ले जाकर उत्तर प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
आध्यात्मिकता व आधुनिकता की संगमस्थली, अंत्योदय के साथ सुरक्षा व समृद्धि के स्वप्न को साकार करती क्रांतिधरा उ.प्र. के सभी निवासियों को उत्तर प्रदेश दिवस की हार्दिक बधाई!
आइए, आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में अपने प्रदेश को ‘आत्मनिर्भर प्रदेश’ बनाने हेतु संकल्पित हों।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 24, 2023
राष्ट्रपति ने की बेहतर भविष्य की कामना
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा कि सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य यूपी संस्कृति, साहित्य, कला, राजनीति और सामाजिक परिवर्तन का आदर्श प्रस्तुत करता रहा है। मैं उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली और परिश्रमी निवासियों के स्वर्णिम भविष्य की मंगल कामना करती हूं।
उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सर्वाधिक जनसंख्या वाला यह राज्य संस्कृति, साहित्य, कला, राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के आदर्श प्रस्तुत करता रहा है। मैं उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली और परिश्रमी निवासियों के स्वर्णिम भविष्य की मंगल कामना करती हूं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 24, 2023
मील के पत्थर स्थापित करेगा राज्य
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी ट्वीट कर उत्तर प्रदेश के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने लिखा, यूपी के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध आध्यात्मिक विरासत और स्थापत्य चमत्कारों ने राज्य को भारत के जीवंत मानचित्र पर गौरव का अनूठा स्थान दिया है। उत्तर प्रदेश और इसके मेहनती लोगों ने देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उप राष्ट्रपति ने कामना की कि राज्य निरंतर समृद्धि और अधिक से अधिक प्रगति के पथ पर नए मील के पत्थर स्थापित करे।
Greetings to the people of Uttar Pradesh on their state foundation day. Its glorious history, rich spiritual heritage and architectural marvels have given the state a unique place of pride on the vibrant map of India. #UttarPradesh
— Vice President of India (@VPSecretariat) January 24, 2023
यूपी ने पेश की है मिशाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उत्तर प्रदेश दिवस पर यहां के लोगों को ढेरों शुभकामनाएं दीं। ट्वीट कर पीएम ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में राज्य के विकास ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यूपी के लोगों ने कई क्षेत्रों में मिसाल कायम की है। मैं देश की प्रगति में अहम योगदान दे रहे इस प्रदेश की निरंतर समृद्धि की कामना करता हूं।
उत्तर प्रदेश दिवस पर यहां के लोगों को ढेरों शुभकामनाएं। बीते कुछ वर्षों में राज्य के विकास ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यूपी के लोगों ने कई क्षेत्रों में मिसाल कायम की है। मैं देश की प्रगति में अहम योगदान दे रहे इस प्रदेश की निरंतर समृद्धि की कामना करता हूं।
— Narendra Modi (@narendramodi) January 24, 2023
प्रगति के पथ पर बढ़ रहा उत्तर प्रदेश
गृह मंत्री अमित शाह ने भी सांस्कृतिक विरासत और अध्यात्म की धरा उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मोदी जी की कल्याणकारी योजनाओं व विकास की नीतियों को नीचे तक ले जाकर उत्तर प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश की निरंतर प्रगति व प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना करता हूं।
सांस्कृतिक विरासत और अध्यात्म की धरा उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।
मोदी जी की कल्याणकारी योजनाओं व विकास की नीतियों को नीचे तक ले जाकर उत्तर प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश की निरंतर प्रगति व प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) January 24, 2023
विदेशों में चमक रहा यूपी
रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर ट्वीट कर प्रदेश के सभी भाइयों एवं बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश के लोग अपनी कला-संस्कृति और कर्मठता के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं। मैं प्रदेश के उत्तरोत्तर विकास की कामना करता हूं।
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर प्रदेश के सभी भाइयों एवं बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। उ. प्र. के लोग अपनी कला-संस्कृति और कर्मठता के लिए देश-विदेश में जाने जानते हैं। मैं प्रदेश के उत्तरोत्तर विकास की कामना करता हूँ।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) January 24, 2023
यूपी स्थापित कर रहा समृधि के नए मानदंड
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने संस्कृति व अध्यात्म की पावन भूमि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। नड्डा ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश हर क्षेत्र में विकास व समृद्धि के नए मानदंड स्थापित कर रहा है।
संस्कृति व आध्यात्म की पावन भूमि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath के नेतृत्व में प्रदेश हर क्षेत्र में विकास व समृद्धि के नए मानदंड स्थापित कर रहा है।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) January 24, 2023
विकास के नए सोपान छुएगा यूपी
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अध्यात्म, संस्कृति व सृजन की पुण्य पावन धरा उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को असीम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि मोदी जी के सम्यक नेतृत्व में लिए गए सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश की योगी सरकार ने कुशलता से धरातल पर उतारकर नए उत्तर प्रदेश के विजन को बल दिया है। यूपी ऐसे ही आगे बढ़ता रहे, विकास के नये सोपानों को छुए व नये भारत-आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाए, यही कामना है।