newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर प्रियंका गांधी का रिएक्शन, ट्वीट कर कही ये बात

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर प्रियंका गांधी का रिएक्शन, ट्वीट कर कही ये बात कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कर्नाटक चुनाव में पार्टी की जीत पर प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कर्नाटक की जीत का शुक्रिया अदा किया।

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलता दिखा रहा है। पार्टी को 120 से ज्यादा सीटें मिलती नजर आ रही है। चुनाव में कांग्रेस पार्टी बंपर जीत की तरफ बढ़ रही है। वहीं कर्नाटक में भाजपा को जोरदार झटका लगा है। रुझानों में कांग्रेस को 136 सीटें मिलते दिखाई दे रही है, भाजपा को 64 और जेडीएस को 20 सीटें मिलते दिखाई दे रही है। बता दें कि कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर 10 मई को वोट डाले गए थे। इस बार मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस के बीच माना जा रहा था। राज्य में प्रचंड जीत के बाद कांग्रेस पार्टी के अंदर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कांग्रेस के नेता कर्नाटक चुनाव के रिजल्ट पर खुशी जता रहे है और राज्य की जनता का धन्यवाद कर रहे है। इसी बीच अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कर्नाटक चुनाव में पार्टी की जीत पर प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कर्नाटक की जीत का शुक्रिया अदा किया।

Priyanka Gandhi 12

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ”कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए कर्नाटका की जनता को तहे दिल से धन्यवाद। ये आपके मुद्दों की जीत है। ये कर्नाटका की प्रगति के विचार को प्राथमिकता देने की जीत है। ये देश को जोड़ने वाली राजनीति की जीत है। कर्नाटका कांग्रेस के तमाम मेहनती कार्यकर्ताओं व नेताओं को मेरी शुभकामनाएं। आप सबकी मेहनत रंग लाई। कांग्रेस पार्टी पूरी लगन के साथ कर्नाटका की जनता को दी गई गारंटियों को लागू करने का काम करेगी। जय कर्नाटका, जय कांग्रेस।”

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक में पार्टी की जीत पर मीडिया से बात करते हुए कहा, कर्नाटक में नफ़रत का बाजार बंद हुआ है, मोहब्बत की दुकान खुली है। कर्नाटक की जनता से हमने 5 वादे किए थे, हम इन वादों को पहले दिन पहली कैबिनेट में पूरा करेंगे।