newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Punjab: अब विवादित सिंगर मूसावाला को पार्टी में शामिल करने पर पंजाब कांग्रेस में मची महाभारत, विरोध में उतरे वरिष्ठ नेता

Punjabi singer Sidhu Moosewala joins the Congress party: आपको बता दें कि विवादित सिंगर मूसेवाला पर राज्य में गनकल्चर को बढ़ावा देने के साथ आर्म्स एक्ट के अलावा भी कई केस चल रहे हैं। इतना ही नहीं बीते कुछ दिनों पहले वह बरनाला पुलिस रेंज में एके 47 से फायरिंग करते भी दिखे थे। इसके अलावा मूसेवाला के कई भड़काऊ सॉन्ग को लेकर विवादों में रहते है। जिसको लेकर काफी बवाल भी हो चुका है।

नई दिल्ली। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में लगातार बवाल मचा हुआ है। एक तरफ जहां पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू लगातार अपनी ही सरकार पर जमकर निशाना साध रहे है। वहीं अब पंजाब के विवादित सिंगर सिद्धू मूसेवाला को पार्टी में शामिल करने पर पंजाब कांग्रेस फिर विवादों में आ गई है। दरअसल शुक्रवार को सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (CM Charanjit Singh Channi) की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) में मौजूद रहे।

आपको बता दें कि विवादित सिंगर मूसेवाला पर राज्य में गनकल्चर को बढ़ावा देने के साथ आर्म्स एक्ट के अलावा भी कई केस चल रहे हैं। इतना ही नहीं बीते कुछ दिनों पहले वह बरनाला पुलिस रेंज में एके 47 से फायरिंग करते भी दिखे थे। इसके अलावा मूसेवाला के कई भड़काऊ सॉन्ग को लेकर विवादों में रहते है। जिसको लेकर काफी बवाल भी हो चुका है।

वहीं अब सिद्धू मूसेवाला को कांग्रेस में शामिल करने पर पार्टी में एक फिर अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ रही है। कांग्रेस नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सिद्धू मूसेवाला को पार्टी में करने को लेकर सवाल उठाए है और इसका खुलकर विरोध भी किया है। उन्होंने ने बिना इशारोंं ही इशारों में सीएम चन्नी पर निशाना साधते हुए लिखा, ”गैंगस्टर कार्यकर्ता के रूप में बदल जाते हैं, फिर कुछ राजनेता उन्हें पोल-पार्टियों तक खुलेआम लेकर जाते हैं। लेकिन राज्य की जनता वोटों के लिए ऐसे भयावह प्रयासों को बर्दाश्त नहीं करने वाली है।”