newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Raebareli: धर्म परिवर्तन कर अनवर से देवप्रकाश बने शख्स को जलाकर मारने की कोशिश करनेवाला आरोपी प्रधान ताहिर गिरफ्तार

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रायबरेली (Raebareli) इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल यहां में एक शख्स ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम अनवर से देव प्रकाश कर लिया। जिसके बाद उसे मुस्लिम समुदाय के लोगों के गुस्से का शिकार भी होना पड़ा।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रायबरेली (Raebareli) इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल यहां में एक शख्स ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम अनवर से देव प्रकाश कर लिया। जिसके बाद उसे मुस्लिम समुदाय के लोगों के गुस्से का शिकार भी होना पड़ा। आपको बता दें कि घटना रायबरेली के सलोन इलाके की है। जहां अनवर नाम के शख्स ने अपना धर्म बदलकर नाम देव प्रकाश रख लिया। उसके इस कदम से मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने धमकाया। आरोप ये भी है कि उसके पहले के धर्म से संबंधित कुछ लोगों ने उसके घर में बाहर से ताला बंद कर आग लगा दी गई और उसे जान से मारने की कोशिश की।

Raibareli dev Prakash Anwar case pic

वहीं पुलिस ने इस मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों की धर-पकड़ तेज कर दी। मंगलवार को इस मामले एक आरोपी रेहान की गिरफ्तारी की गई, जबकि बुधवार को एक और आरोपी प्रधान ताहिर को पुलिस ने धर दबोचा है। अभी इस मामले में एक आरोपी द्वारका सिंह पुलिस की पकड़ से दूर है। इससे पहले पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया था।

Raibareli dev Prakash Anwar

धर्म परिवर्तन कर शख्स अनवर से बना देवप्रकाश तो मुस्लिम समुदाय के लोगों ने की जलाकर मारने की कोशिश

इससे पहले घटना की जानकारी मिलते ही जिले के एसपी और डीएम भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित से बात कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। वहीं धर्म परिवर्तन करने को लेकर देव प्रकाश ने बताया कि, मुझे हिंदु धर्म अच्छा लगा इसीलिए धर्मपरिवर्तन किया। घर में हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियां थी, उन्हें पूरे गांव के मुस्लिमों ने मूर्तियों को गड़वा दिया था और धमकी दिया कि अगर इन्हें नहीं गाड़ेंगे तो जान से मार देंगे।

पीड़ित ने बताया कि वो मंदिर बनाने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद गांव में उनके पुराने धर्म के लोगों ने इसका विरोध किया और उनके घर में उन्हें आग लगाकर मारने की कोशिश की।

Raibareli dev Prakash Anwar case

वहीं इस घटना को लेकर जिले के पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार का कहना है कि सलोन थाना क्षेत्र के अतापुर रतासों में सुबह 3:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कुछ लोगों ने एक घर में आग लगा दी है। मौके पर फायर ब्रिगेड व स्थानीय पुलिस पहुंचकर आग पर काबू पाया। पीड़ित द्वारा पांच लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया गया है। जिसमें दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आगे की विधिक कार्रवाई जो होगी की जाएगी।