newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Farmers Protest: सीमा पर पुलिस ने की किलेबंदी, राहुल-प्रियंका ने PM मोदी पर बोला हमला, लोगों ने कुछ ऐसे लगाई क्लास

Farmers Protest: दिल्ली के सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस लगातार सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाती जा रही है। इसकी मद्देनजर दिल्ली से सटी सीमाओं पर पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए किलेबंदी कर दी है। दरअसल प्रदर्शनकारी किसानों को रोकने के लिए दिल्ली के सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने कंटीली तार, बैरिकेड और बोल्डर लगाकर किलेबंदी कर दी है।

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों (Farm Laws) को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर पिछले दो महीने से किसानों का प्रदर्शन जारी है। दिल्‍ली के सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर बड़ी संख्‍या में किसान डटे हुए हैं। प्रदर्शनकारी किसानों की मांग है कि जब तक ये कानून वापस नहीं होंगे। वे यह आंदोलन नहीं खत्‍म करेंगे। वहीं गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर किसान ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा के बाद सख्ती बढ़ा दी गई है। दिल्ली के सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस लगातार सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाती जा रही है। इसकी मद्देनजर दिल्ली से सटी सीमाओं पर पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए किलेबंदी कर दी है। दरअसल प्रदर्शनकारी किसानों को रोकने के लिए दिल्ली के सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने कंटीली तार, बैरिकेड और बोल्डर लगाकर किलेबंदी कर दी है। इसके अलावा किसानों के धरनास्थल से दिल्ली की ओर जाने वाले सभी रास्तों को पुलिस द्वारा बंद कर दिए गए है। वहीं गाजीपुर बॉर्डर के फ्लाइओवर के ऊपर और नीचे दोनों रास्तों को किले में बदल दिया गया है।

वहीं एक बार फिर किसान आंदोलन के बहाने कांग्रेस पार्टी राजनीति करने से बाज नहीं आई। इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने मोदी सरकार पर हमला बोला। राहुल और प्रियंका ने ट्विटर के जरिए मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की। लेकिन सरकार को घेरने के चक्कर में दोनों लोगों के निशाने पर आ गए। तस्वीरें सामने आने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को ट्विटर के जरिए एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने लिखा, भारत सरकार, आप पुल बनाइए दीवार नहीं।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘प्रधानमंत्री जी, अपने किसानों से ही युद्ध?’

यूजर्स ने लगाई राहुल-प्रियंका की क्लास

वहीं आंदोलन स्थल पर बैरिकेडिंग और नुकीली तार लगाने पर मोदी सरकार को घेरने के चक्कर में राहुल गांधी और प्रियंका लोगों के निशाने पर आ गए। लोगों ने ट्विटर पर दोनों की जमकर खिचाई कर डाली।