newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Madhya Pradesh: राहुल गांधी का दावा एमपी में कांग्रेस को मिलेगी 150 सीटें, CM शिवराज ने ऐसे दिया जवाब

Madhya Pradesh: राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ”हमारी लंबी चर्चा चली, हमारा आंतरिक आंकलन है कि हमें कर्नाटक में 136 सीटें मिली, हमें मध्य प्रदेश में 150 सीटें मिलने वाली है। कर्नाटक में जो किया है उसको रिपीट करने जा रहे है। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने राहुल गांधी से सीएम फेस को लेकर सवाल किया। लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।  

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने है। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने अभी से तैयारी तेज कर दी है। बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद से पार्टी नेताओं का जोश हाई है। इसी क्रम में अब कांग्रेस मध्य प्रदेश में पूरा फोक्स कर रही है। सोमवार को राजधानी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और राहुल गांधी के साथ मध्य प्रदेश के पार्टी नेताओं के साथ मीटिंग की। जिसमें मध्य प्रदेश में जीत कैसे हासिल की जाए। इस पर मंथन किया गया। वहीं बैठक के बाद कांग्रेस नेता राहुल ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश को लेकर बड़ा दावा किया। राहुल गांधी का दावा है कि कर्नाटक के बाद मध्य प्रदेश में

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एमपी में 150 सीटें जीतेगी। राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ”हमारी लंबी चर्चा चली, हमारा आंतरिक आंकलन है कि हमें कर्नाटक में 136 सीटें मिली, हमें मध्य प्रदेश में 150 सीटें मिलने वाली है। कर्नाटक में जो किया है उसको रिपीट करने जा रहे है। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने राहुल गांधी से कमलनाथ को सीएम फेस को लेकर सवाल किया। लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उनके इस बयान पर सियासत भी गरमा गई है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के इस बयान पर रिएक्शन दिया है। सीएम शिवराज ने कांग्रेस नेता के 150 सीटें जीतने के दावे पर पलटवार किया है और तंज कसा है। शिवराज सिंह ने कहा, ”मन को बहलाने को बाबा ख्याल अच्छा है। भाजपा मध्य प्रदेश में 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी। अब उनको ख्याली पुलाव पकाने हैं तो पकाते रहें।”

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, ”हम मध्य प्रदेश भी जीतने जा रहे हैं। आज हमारे पास अधिक से अधिक सीटों के साथ मध्य प्रदेश को जिताने का संयुक्त नारा है।”

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने शानदार जीत हासिल की थी। कांग्रेस को 224 विधानसभा सीटों में से 136 पर विजय प्राप्त हुई थी। वहीं भाजपा के खाते में 66 सीटें आई थी। इसके अलावा जेडीएस को 19 और अन्य को 4 सीटें मिली थी।