राहुल पर बरसे केंद्रीय मंत्री, कहा उनको स्थानीय, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय मुद्दों की समझ नहीं

लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार को भारत-चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई। जिसको लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं और निशाना साध रहे हैं। जिसके बाद अब केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने इस मुद्दे पर पलटवार किया और राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

Avatar Written by: June 19, 2020 1:17 pm

नई दिल्ली। लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार को भारत-चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई। जिसको लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं और निशाना साध रहे हैं। जिसके बाद अब केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने इस मुद्दे पर पलटवार किया और राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने ट्वीट कर लिखा, ”कांग्रेस शहजादा का हमारे वीर सैनिकों के शव पर ऐसा कृत्य दयनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छिप नहीं रहे हैं, बल्कि आगे बढ़कर नेतृत्व कर रहे हैं। राहुल गांधी को प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के 25 दिन की विदेश यात्रा को याद रखना चाहिए, जो उन्होंने युद्ध के हालत पैदा होने के दौरान किया था।”

इतनी ही नहीं जी. किशन रेड्डी ने यहां तक कह दिया कि राहुल गांधी स्थानीय, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को नहीं समझते हैं। इसलिए उनके सवालों के जवाब देने की जरूरत नहीं हैं। वो पूरी तरह से विफल हो चुके हैं और भारतीय राजनीति में अप्रासंगिक हैं।

वहीं इसके अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री वी. के. सिंह ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा राहुल गांधी को दिए गए जवाब को लेकर प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए वी. के. सिंह ने कहा कि कुछ लोग यह नहीं जानते हैं कि प्रोटोकोल क्या होता है और दुर्भाग्य से उनके सलाहकार बहुत अज्ञानी हैं। वी. के. सिंह ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से कहा कि आपने स्पष्ट किया है, लेकिन वो इसको नहीं समझेंगे।

Latest