newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rahul Gandhi Flying Kiss: “राहुल गांधी के पास लड़कियों की कमी नहीं…” कथित फ्लाइंग किस मुद्दे पर कांग्रेस विधायक का अजीबोगरीब बयान, हुई ट्रोल

Rahul Gandhi Flying Kiss: कांग्रेस की महिला विधायक के बयान पर बीजेपी भी हमलावर हो चुकी है। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पलटवार करते हुए कहा कि ये बयान महिलाओं के सम्मान में नंदनीय और अपमानजनक है। वहीं सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा-क्या कई महिलाओं की ….?इस तरह वे महिलाओं को एक ‘वस्तु’ के रूप में महत्व देते हैं

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कथित फ्लाइंग किस का मुद्दा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी लगातार इस मुद्दे के जरिए कांग्रेस को घेरने की कोशिश कर रही है लेकिन कांग्रेस भी बचाव के मोड में आ चुकी है और बीजेपी के हर दांव का जोरदार जवाब देने के लिए तैयार है लेकिन कभी-कभी कांग्रेस के नेता फ्लो-फ्लो में ऐसा कुछ कह जाते हैं कि लोगों के निशाने पर आ जाते हैं।अब बिहार से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने लड़कियों और राहुल गांधी को लेकर ऐसा बयान दिया है,जिसे सुनकर आपको शर्म आ जाएगी।तो चलिए जानते हैं कि नेता ने क्या कहा है।

कांग्रेस का फ्लाइंग किस को लेकर अजीबोगरीब बयान

ये बात तो सभी जानते हैं कि हाल ही में संसद में राहुल गांधी का कथित फ्लाइंग किस को लेकर बवाल हुआ था, जहां केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर कथित तौर पर भरी संसद में फ्लाइंग किस उछालने का आरोप लगाया था। अब इसी मुद्दे पर कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा- हमारे राहुल जी जो है, उनके पास लड़कियों की कमी नहीं है, किस देना होगा तो किसी लड़की को देंगे, 50 साल की बुढ्डी को क्या फ्लाइंग किस देंगे। ये सब आरोप निराधार हैं।इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर कांग्रेस पार्टी की थू-थू हो रही है। हर कोई ‘लड़कियों की कमी नहीं हैं’ को प्वाइंट आउट कर रहा है।

सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

कांग्रेस की महिला विधायक के बयान पर बीजेपी भी हमलावर हो चुकी है। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पलटवार करते हुए कहा कि ये बयान महिलाओं के सम्मान में नंदनीय और अपमानजनक है। वहीं सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा-क्या कई महिलाओं की ….?इस तरह वे महिलाओं को एक ‘वस्तु’ के रूप में महत्व देते हैं ??और वे कहते हैं, उन्हें #मणिपुर की चिंता है? दूसरे यूजर ने लिखा- लड़कियों की कमी नहीं है… “. बात नोट करें, एक अन्य ने लिखा- ओछी मानसिकता का परिचय..लड़की का कमी नहीं है.. छी है इसी पार्टी पर।