newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

राहुल गांधी को भी आई भगवान राम की याद, ट्वीट में कुछ इस तरह से लिखा संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर की आधारशिला शुभ मुहूर्त ठीक 12.44.08 बजे रखी। शिला रखने के बाद उन्होंने उस भूमि को प्रणाम किया।

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने अयोध्या में बहुप्रतीक्षित राम मंदिर की आधारशिला रख दी है। अयोध्या में हुए भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने से पहले पीएम मोदी ने हनुमान गढ़ी में दर्शन किया। उसके बाद पीएम ने राम मंदिर प्रांगण में एक पौधा भी लगाया। इसके लिए अलग से फावड़ा, कन्नी और अन्य सामानों की व्यवस्था की गई थी।

Modi Ram janmsthal

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर की आधारशिला शुभ मुहूर्त ठीक 12.44.08 बजे रखी। शिला रखने के बाद उन्होंने उस भूमि को प्रणाम किया। इसको लेकर मोदी सरकार को भी बधाई मिल रही है। इसके अलावा तमाम दलों के प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीराम को याद किया।

Rahul Gandhi & Ram Mandir

इसी के चलते कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी एक ट्वीट के जरिए श्रीराम को याद किया। राम की महिमा का गुणगान करते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि, “मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप हैं। वे हमारे मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं।। राम प्रेम हैं..वे कभी घृणा में प्रकट नहीं हो सकते। राम करुणा हैं..वे कभी क्रूरता में प्रकट नहीं हो सकते। राम न्याय हैं..वे कभी अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते।”

Rahul gandhi tweet on ram

राहुल गांधी ने भूमि पूजन के वक्त भले ही श्रीराम को याद किया हो लेकिन उनके इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। देखिए किस तरह के रिप्लाई आए…