newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rahul Gandhi Europe Visit: अगले महीने यूरोप के दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी, पहले के विदेश दौरे में दे चुके हैं विवादित बयान

राहुल गांधी 7 से 11 सितंबर तक यूरोप का दौरा करेंगे। राहुल गांधी फ्रांस की राजधानी पेरिस जाएंगे। वहां भारतीय समुदाय के लोगों को राहुल संबोधित करेंगे। राहुल गांधी इससे पहले इस साल मई में अमेरिका के दौरे पर गए थे। वहां उन्होंने सैन फ्रांसिस्को, राजधानी वॉशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क में कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था।

नई दिल्ली। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी दोबारा सांसद पद हासिल करने के बाद अब एक बार फिर विदेश दौरे पर जाने वाले हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने अमेरिका और ब्रिटेन का दौरा किया था। अपने ब्रिटेन दौरे में राहुल गांधी अपने बयान की वजह से विवाद में भी घिरे थे। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी 7 से 11 सितंबर तक यूरोप का दौरा करेंगे। राहुल गांधी फ्रांस की राजधानी पेरिस जाएंगे। वहां भारतीय समुदाय के लोगों को राहुल संबोधित करेंगे। राहुल गांधी इससे पहले इस साल मई में अमेरिका के दौरे पर गए थे। वहां उन्होंने सैन फ्रांसिस्को, राजधानी वॉशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क में अमेरिका के सांसदों, भारतीय समुदाय के लोगों और अन्य से मुलाकात की थी।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी इसके बाद ब्रिटेन के दौरे पर भी गए थे। अपने इस दौरे में बयान की वजह से राहुल गांधी पर बीजेपी ने भारत विरोधी होने का आरोप लगाया था। राहुल गांधी ने लंदन में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में कहा था कि भारत में लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा था कि मैं विपक्ष का नेता हूं। संसद, मुक्त मीडिया, न्यायपालिका सभी को दबाव का सामना करना पड़ रहा है। राहुल गांधी ने कहा था कि भारत के लोकतंत्र पर ये हमला है। राहुल ने अमेरिका और यूरोपीय देशों के बारे में ये कहकर भी विवाद पैदा किया था कि भारत में लोकतंत्र की खराब हालत को देखते हुए भी ये विदेशी देश कुछ नहीं कर रहे हैं।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी के इन्हीं बयानों को देखते हुए अब सबकी निगाह इस पर है कि यूरोप के दौरे पर राहुल गांधी क्या कहते हैं। खासकर वो यूरोपीय यूनियन की संसद के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे। यूरोपीय संसद के कुछ सदस्य भारत में अल्पसंख्यकों के मसलों और अन्य पर टीका-टिप्पणी करते रहे हैं। हालांकि, केंद्र सरकार लगातार ऐसे लोगों से कहती है कि भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने का उनको कोई हक नहीं है।