
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजधानी दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश पहुंच चुकी है। जहां राहुल ने हनुमान मंदिर का दर्शन करने के उपरांत यात्रा की विधिवत शुरुआत की। प्रदेश में यात्रा के दौरान कई बड़े चेहरे शामिल हुए। जिसमें प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई बड़े चेहरे हैं। हालांकि, पहले खबर थी कि सोनिया गांधी भी शामिल हो सकती हैं, लेकिन उनकी तबीयत खराब होने के बाद फौरन उन्हें दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि, अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। खबर है कि स्वास्थ्य होने के बाद वे यात्रा में शामिल हो सकती हैं। लेकिन, इस बीच प्रदेश में राहुल की यात्रा एक विशेष वजह से सुर्खियों में आ गई। आइए, आपको विस्तार से बताते हैं।
दरअसल, यात्रा के दौरान शामली में राहुल गांधी का हमशक्ल दिखा। जिसका नाम फैसल चौधरी बताया जा रहा है। फैसल शामली में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। जहां उन्होंने यात्री की जमकर तारीफ की। उन्होंने राहुल की यात्रा से देश की राजनीति में सकारात्मक उर्जा पैदा होने की बात कही। उन्होंने कहा कि राहुल की यात्रा से देश में एक नवीन उर्जा का संचार पैदा होगा। इस यात्रा से देश की राजनीति में जारी विसंगतिया समाप्त होंगी। बता दें कि फैसल चौधरी ने हुबहू राहुल की तरह ही सफेद रंग की टीशर्ट पहन रखी थी। उनकी तरह ही दाढ़ी मूंछ थीं। राहुल गांधी जैसे हूबबू चेहरे की वजह से फैसल चौधरी की अभी राजनीतिक मोर्चे पर खूब चर्चा हो रही है। उनका वीडियो और बयान भी खासा चर्चा में है।
#WATCH | Uttar Pradesh: Faisal Chaudhary, a Congress worker in Meerut, who’s a look-alike of Congress MP Rahul Gandhi, joined ‘Bharat Jodo Yatra’ yesterday in Baghpat. pic.twitter.com/wy6oEQhdaj
— ANI (@ANI) January 5, 2023
फैसल ने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस बेशुमार दुश्वारियों से जूझ रही है, लेकिन हमें पूरा विश्वास है कि आगामी दिनों में हमारा श्रम कांग्रेस को प्रबलता प्रदान करेगी। बीते दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजधानी दिल्ली में अपनी यात्रा को विराम दिया था। जहां उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा था। राहुल ने मीडिया को भी आड़े हाथों लिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि इन लोगों पर लगाम लगी हुई है। यह लगाम ऊपर से लगी हुई है। पहले यही मीडिया मेरी तारीफ किया करती थी, लेकिन जब से मैंने उत्तर प्रदेश में साल 2005 से किसानों का मुद्दा उठाया था, तभी से ये लोग मेरे पीछे पड़ गए। पहले यही मीडिया मेरी तारीफ भी किया करती थी, लेकिन आज यही मीडिया मेरी आलोचनाएं करती हैं। सबकुछ वक्त के साथ बदल चुका है।
ध्यान रहे, आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की दिशा में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन अभी हालिया चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन को देखकर ऐसा लग नहीं रहा है कि राहल की यह यात्रा सफल होने जा रही है। अब ऐसी स्थिति में आगामी लोकसभा चुनाव में क्या भारत जोड़ो यात्रा आगामी लोकसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस के प्रदर्शन पर क्या असर पड़ता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।