newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Parliament Special Session: ‘पूरी हिम्मत है, मैं सीना चौड़ा करके..’ चीन के मुद्दे पर अधीर रंजन को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का जवाब

Parliament Special Session: बता दें कि आज जब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा में बोलने के लिए खड़े हुए। रक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्र के उपयुक्त विकास के लिए अनेक प्रकार की सुरक्षा से सदन के सभी सदस्य अच्छी तरह अवगत होंगे। आप सभी सीमा सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण सुरक्षा पर समय-समय पर हम लोग चर्चा करते रहते है।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने विशेष सत्र 18 सितंबर से 22 सितंबर तक बुलाया है। संसद के विशेष सत्र का गुरुवार को चौथा दिन है। लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के बीच नोकझोंक देखने को मिली। दरअसल रक्षामंत्री राजनाथ सिंह चंद्रयान-3 की कामयाबी के विषय पर चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए बोल रहे थे। इसी दौरान नेता विपक्ष अधीर रंजन ने ठोकाठोकी करने लगते है और चीन के मसले को उठा दिया और कहा कि हिम्मत है तो चीन के मसले पर बोलकर दिखाओ। जिस पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता को जवाब देते हुए कहा, पूरी हिम्मत है इतिहास पर मत ले जाइए, अधीर रंजन जी। आगे रक्षामंत्री ने कहा, चीन पर भी मैं चर्चा करने के लिए तैयार हूं और सीना चौड़ा करके चर्चा करने के लिए तैयार हूं।

बता दें कि आज जब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा में बोलने के लिए खड़े हुए। रक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्र के उपयुक्त विकास के लिए अनेक प्रकार की सुरक्षा से सदन के सभी सदस्य अच्छी तरह अवगत होंगे। आप सभी सीमा सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण सुरक्षा पर समय-समय पर हम लोग चर्चा करते रहते है। इसी दौरान विपक्ष के कई नेता चीन के मुद्दे पर सवाल करने लगे। तभी कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने रक्षामंत्री को टोकते हुए कहते है चीन सीमा पर चर्चा करने की हिम्मत है फिर राजनाथ सिंह हंसते हुए कहते इतिहास में मत जाओ। मैं सीना चोड़ा करके चर्चा करने के लिए तैयार हूं।

यहां देखिए वीडियो-

ज्ञात हो कि साल 2022 में गलवान घाटी में LAC पर भारत और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। जिसमें भारत ने अपने 20 जवानों को खो दिया था। भारतीय सैनिकों ने भी चीन को भी काफी नुकसान पहुंचाया था। हालांकि चीनी सरकार ने इसे नकार दिया था।