newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Oxygen supply: राम मंदिर ट्रस्ट की बेहतरीन पहल, स्थापित करेगा ऑक्सीजन प्लांट

Oxygen supply: अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण और अयोध्या क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रहा श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट अब कोविड मरीजों की मदद के लिए सामने आया है। ट्रस्ट ने 55 लाख रुपये की लागत से ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की घोषणा की है।

अयोध्या। अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण और अयोध्या क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रहा श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट अब कोविड मरीजों की मदद के लिए सामने आया है। ट्रस्ट ने 55 लाख रुपये की लागत से ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की घोषणा की है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में पूरा देश महामारी की चपेट में है।

Medical Oxygen

ऐसी स्थिति में, ट्रस्ट ने 55 लाख रुपये का ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। संयंत्र अयोध्या के दशरथ मेडिकल कॉलेज में स्थापित किया जाएगा। अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने 55 लाख रुपए यहां के राजा दशरथ मेडिकल कालेज में आक्‍सीजन प्‍लांट लगाने के लिए दिए हैं। यहां कुल तीन प्लांट बनेंगे। जिसमें एक 24 घंटे के भीतर चालू हो जाएगा।

CM Yogi Oxygen

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित हैं। दोनों ने खुद को होम आइसोलेशन कर रखा है। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार दवा ले रहे हैं। DM को लिखे पत्र में गुप्‍ता ने कहा है कि कोरोना का संक्रमण बढ रहा है और आक्‍सीजन की कमी की रिपोर्ट मिली है। ऐसे में मेरे विधायक निधि से 55 लाख रुपए की घनराशि CMO को आवंटित कर अयेाध्‍या मेडिकल कालेज में आक्‍सीजन प्लांट लगाने के लिए सुनिश्चित करें।

Oxygen

विधायक ने बताया कि इस धनराशि से आक्‍सीजन के दो प्‍लांट लगेंगे। जिससे रोजाना 100 सिंलिंडर आक्‍सीजन तैयार होगी। उन्‍होंने बताया कि डीएम एके झा ने आश्‍वासन दिया है कि एक हफ्तें में आक्‍सीजन प्‍लांट काम करना शुरू कर देगा।