newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

राम मंदिर भूमि पूजनः प्रियंका के बयान के जरिए रणदीप सुरजेवाला ने बताया कांग्रेस भगवान राम के बारे में क्या सोचती है

राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच कांग्रेस की ओर से पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मंगलवार यानि आज प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने मंदिर निर्माण और भूमि पूजन को लेकर कांग्रेस का रुख साफ किया।

जैसलमेर। राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच कांग्रेस की ओर से पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मंगलवार यानि आज प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने मंदिर निर्माण और भूमि पूजन को लेकर कांग्रेस का रुख साफ किया।

surjewala

उन्होंने जैसलमेर में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कल 5 अगस्त को राम मंदिर निर्माण और भूमि पूजन का आयोजन होगा। जिसको लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा एक विशेष बयान जारी किया जा रहा है।

Ayodhya Photo Ram Mandir

प्रियंका गांधी के बयान को पढ़ते हुए उन्होंने कहा”दुनिया और उप-महाद्वीप की संस्कृति में रामायण की गहरी छाप है। भगवान राम, माता सीता और रामायण की गाथा हजारों वर्षों से हमारे सांस्कृतिक और धार्मिक स्मृतियों में प्रकाश पुंज की तरह अलौकिक है। भारतीय मनीषा , रामायण के प्रसंगों से धर्म, नीति,त्याग , उदारता और प्रेम और सेवा की प्रेरणा पाती रही है। उत्तर से दक्षिण, पूरब से पश्चिम तक राम कथा अनेकों रूपों में खुद को अभिव्यक्त करती चली आ रही है। श्री हरी के अनगिनत रूपों की तरफ ही राम कथा हरी कथा अन्नता है। राम सबके हैं।”

प्रियंका गांधी के बयान को आगे पढ़ते हुए उन्होंने कहा, ” 5 अगस्त 2020 यानि कल राम लला के भूमि पूजन का आयोजन रखा गया है। भगवान राम की कृपा से ये कार्यक्रम उनके सन्देश को प्रसारित करने वाला राष्ट्रीय एकता , बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का कार्यक्रम बने। ”