newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: मेरठ में जबरन धर्म परिवर्तन का बड़ा खेल, 400 हिंदुओं को ईसाई बनाने की थी तैयारी, 9 लोगों पर केस दर्ज

Religious Conversion Case in Meerut: मीडिया से बात करते हुए दीपक शर्मा ने बताया कि, लॉकडाउन के वक्त कुछ क्रिस्चन लोगों ने बस्ती के लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था करके कुछ पैसों का लालच देकर इनको धर्म परिवर्तन की ओर प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इलाके में अस्थाई रूप से एक बड़ा चर्च भी बना दिया।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। आरोप है कि यहां ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र में दंबगों पर जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं एसएसपी के आदेश पर 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू हो गई है। जांच में दिल्ली के एक पादरी का भी नाम शामिल है। आरोप है कि मंगतपुरम के झुग्गियों में रहने वाले कई गरीब परिवार कोरोनाकाल में भूखमरी की कगार पर पहुंच गए थे। इसी दौरान आरोपी दंबगों ने उन्हें कर्ज दिया गया। आरोप लगाया गया कि इसके बाद उन पर ईसा मसीह की पूजा करने का दवाब बनाया जाने लगा। इतना ही नहीं मजदूर परिवार को चर्च ले जाया गया और ईसाई धर्म अपनाने का दबाव डाला गया। मजदूरों का आरोप है कि दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन के दौरान दंबगों ने उनके घरों पर हमला कर देवी-देवताओं की तस्वीरें को फाड़ दिया। साथ ही उन्हें बताया कि अब उनका धर्म परिवर्तन हो गया है।

वहीं मामला सामने आने के बाद भाजपा नेता दीपक शर्मा बस्ती के लोगों को लेकर एसएसपी के दफ्तर पहुंचे। दीपक शर्मा का आरोप है कि मेरठ के आसपास के इलाकों में धर्म परिवर्तन का ये खेल काफी तेजी से चल रहा है। मीडिया से बात करते हुए दीपक शर्मा ने बताया कि, लॉकडाउन के वक्त कुछ क्रिस्चन लोगों ने बस्ती के लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था करके कुछ पैसों का लालच देकर इनको धर्म परिवर्तन की ओर प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इलाके में अस्थाई रूप से एक बड़ा चर्च भी बना दिया।

भाजपा नेता दीपक शर्मा ने बताया कि पहले तो भूखमरी के कगार पर भोजन और कुछ पैसे मिल जाते थे लेकिन अब वो चाहते है कि ये लोग अपने घरों से देवी-देवताओं को निकाल दे और ईसाई धर्म को अपना ले। जो कि ये लोग अब स्वीकार नहीं कर रहे है। उन्होंने बताया कि करीब 400 लोगों को धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जा रहा है। उधर मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने तुरंत जांच और कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। साथ ही मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।