
नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गद्दार वाले बयान पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने पलटवार किया है। सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच तल्खी और बढ़ती दिखाई दे रही है। दरअसल गहलोत के गद्दार वाले बयान पर सचिन पायलट भड़क गए हैं। सचिन पायलट ने कहा कि, अशोक गहलोत मुझे निकम्मा और नकारा कह रहे है, जबकि उनकी अगुवाई में कांग्रेस पार्टी दो बार चुनाव हारी है। पायलट ने कहा कि गहलोत इतना असुरक्षित क्यों है? आपको बता दें कि आज ही सीएम अशोक गहलोत ने एक न्यूज चैनल बात करते हुए सचिन पायलट को गद्दार बताया था। जिसपर अब सचिन पायलट ने गहलोत को जवाब दिया है। एएनआई से बात करते हुए कहा कि, अशोक गहलोत वरिष्ठ और अनुभवी नेता है पार्टी ने उन्हें बहुत मौके दिए है। आज भी वो राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे है।
उन्होंने कहा, मैं नहीं जानता हूं कि उनके सलाह कौन देता है या किसके कहने पर ऐसी बातें बोली जाती है। लेकिन आज से पहले भी अशोक गहलोत ने मेरे बारे में बोली है, मुझे नकारा, निकम्मा और गद्दार कहा और आरोप भी लगाए। इस प्रकार के झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाने की आज जरूरत नहीं है। आज जरूरत इस बात की है कि हम कैसे कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें।
#WATCH मैंने सुना अशोक गहलोत जी ने जो बोला है। पहले भी अशोक गहलोत जी ने बहुत बातें मेरे बारे में बोली हैं। इस प्रकार के झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाने की आज जरूरत नहीं है। आज जरूरत इस बात की है कि हम कैसे पार्टी को मजबूत करें: कांग्रेस विधायक सचिन पायलट, दिल्ली pic.twitter.com/e5kzksTHbd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 24, 2022
आगे उन्होंने कहा कि, आज मैं राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में मध्य प्रदेश में था। अगले महीने यात्रा राजस्थान आ रही है। हम सबको मिलकर इस यात्रा को कामयाब बनाना है। क्योंकि वो आज देश की जरूरत है। देश में आज कांग्रेस ही भाजपा को चुनौती दे सकती है। सचिन पायलट ने नसीहत देते हुए कहा कि, राजस्थान में हमारी दोबारा कैसे बना ये हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज के समय पर एक अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्ति इस प्रकार की बातें बोले अनुचित और उनको शोभा नहीं देता। आज हम एक दूसरे पर आरोप -प्रत्यारोप लगाए। ये सही नहीं है। जब तक हम एकजुटता से काम नहीं करेंगे। तो हम लोग राजस्थान में दोबारा सत्ता में कैसे आएंगे। कभी भी किसी व्यक्ति को असुरक्षित नहीं होना चाहिए।
CM गहलोत ने पायलट को बताया था गद्दार
बता दें कि इससे पहले गहलोत ने कहा था कि, सचिन पायलट के पास 10 विधायक भी नहीं है। जिसने विद्रोह किया था। जिसको गद्दार ही नाम दिया गया है। उसने पार्टी के साथ गद्दारी की है।
वैसे कांग्रेस पार्टी मोती लाल ने भी तोड़ी थी, और इंदिरा गांधी ने भी। अब कुछ ऐसे ही आरोप लगाकर गहलोत जी पायलट को गद्दार कह रहे हैं!
परिपाटी तो कांग्रेस की यही रही है, ऐसी ही गद्दारी की। pic.twitter.com/AplrLLkoCN
— RajyavardhanRathore (@Ra_THORe) November 24, 2022