Connect with us

देश

Ram Temple: अयोध्या में राम मंदिर का शानदार गर्भगृह बनकर तैयार, जानिए आम लोगों से मिली रामशिलाओं का कहां हो रहा इस्तेमाल

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े प्रकाश गुप्ता के मुताबिक 1989 में रामशिलाएं अयोध्या लाई गई थीं। लोगों की आस्था इन शिलाओं से जुड़ी हैं। ऐसे में सभी का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रामशिलाओं को वीएचपी ने राम मंदिर निर्माण की कार्यशाला में रखा था।

Published

ram temple 2

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर तैयार हो रहा है। यहां अगले साल जनवरी के तीसरे हफ्ते में पीएम नरेंद्र मोदी रामलला की दिव्य प्रतिमा की स्थापना करेंगे। रामलला के मंदिर का भूतल इस साल दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। राम मंदिर बनवा रहे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने राम मंदिर के गर्भगृह का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि सफेद संगमरमर से कितना खूबसूरत गर्भगृह बनाया जा रहा है। शानदार नक्काशी वाले खंभे इस वीडियो में दिख रहे हैं। इसी गर्भगृह के बीच में भगवान रामलला को स्थापित किया जाएगा। फिलहाल मेकशिफ्ट मंदिर में रामलला और उनके तीन भाइयों की मूर्तियों की पूजा की जाती है। अभी राम मंदिर के भूतल का 70 फीसदी से ज्यादा हिस्सा बन चुका है।

राम मंदिर बनाने के लिए जब विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने आंदोलन शुरू किया था, तो इससे देशभर के लोग जुड़े थे। दूरदराज के गांवों तक से रामशिलाएं अयोध्या लाई गई थीं। कुल 275000 गांवों में पूजन के बाद अयोध्या लाई गई शिलाओं को भी राम मंदिर बनाने में लगाया जा रहा है। रामशिलाओं को पहले नींव में डाला गया। जो शिलाएं बची हैं, उनको अब परकोटे के बगल में अलग दीवार बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा है। कुछ शिलाओं को राम मंदिर में बनने वाले म्यूजियम में भी रखने का ट्रस्ट का इरादा है।

ram shila 2

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े प्रकाश गुप्ता के मुताबिक 1989 में रामशिलाएं अयोध्या लाई गई थीं। लोगों की आस्था इन शिलाओं से जुड़ी हैं। ऐसे में सभी का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रामशिलाओं को वीएचपी ने राम मंदिर निर्माण की कार्यशाला में रखा था। अब वहां से इनको लाकर परकोटे के साथ बन रही दीवार में लगाया जा रहा है। कुल मिलाकर राम मंदिर से जिन लोगों की आस्था जुड़ी है, उसका पूरा सम्मान यहां मंदिर निर्माण के दौरान किया जा रहा है।

ram shila 1

Advertisement
Advertisement
Advertisement