newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sarva Shiksha Abhiyan Explained in Hindi: क्या है सर्व शिक्षा अभियान, जिसके जरिए हर बच्चे को मिल रहा शिक्षा का सुनहरा मौका

Sarva Shiksha Abhiyan Explained in Hindi: सर्व शिक्षा अभियान का मुख्य लक्ष्य बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करना है,जिससे बच्चे की नींव को मजबूत किया जा सके। इसके अलावा बच्चों को शिक्षा का महत्व बताना और आगे पढ़ने के लिए प्रेरित करना भी शामिल है।

Sarva Shiksha Abhiyan Explained in Hindi। केंद्र सरकार शिक्षा के स्तर को ऊंचा करने के लिए भरपूर प्रयास करती है और शिक्षा के लिए लगातार नई-नई योजनाओं को चलाती भी है। इन्हीं योजनाओं में से एक है  सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) योजना। इस योजना के तहत सरकार एक सीमित उम्र तक बच्चों को निशुल्क शिक्षा का तोहफा देती है। तो चलिए जानते हैं कि योजना कब से  शुरू हुई और इस योजना का क्या लाभ है और कैसे बच्चों को इसका लाभ मिल रहा है।


सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) क्या है

सर्व शिक्षा अभियान भारत सरकार का पुराना और प्रमुख हिस्सा है। जिसमें  भारत के संविधान में 86 वें संशोधन के जरिए 6-14 साल के बच्चों को निशुल्क शिक्षा और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार मिला है और इसे मौलिक अधिकार की श्रेणी में रखा गया है।   ये योजना पुरे देश में लागू है, जहां 6-14 साल के बच्चों को निशुल्क शिक्षा का अधिकार है। इसके अंतर्गत बच्चों को शिक्षा से जुड़ी चीजें भी मुफ्त मुहैया कराई जाती हैं। ये योजना जिला आधारित योजना भी है, जिसमें प्रारंभिक शिक्षा को तवज्जो दी गई है।


सर्व शिक्षा अभियान का मुख्य उद्देश्य

1. इस योजना का मुख्य उद्देश्य शिक्षा की गारंटी देता है।
2. बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा( 5वीं कक्षा तक) को पूरा करने का दायित्व उठाना।
3. 1 किलोमीटर तक प्रारंभिक स्कूल की सुविधा करना और 3 किलोमीटर कर माध्यमिक स्कूल की सुविधा करना।
4. विद्यालय में वर्ग-भेद  और लिंग की असमानता को दूर करना।
5. शुरुआती शिक्षा को महत्व देना और बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित करना।
6. शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को पोषित करना।


सर्व शिक्षा अभियान का मुख्य लक्ष्य

सर्व शिक्षा अभियान का मुख्य लक्ष्य बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करना है,जिससे बच्चे की नींव को मजबूत किया जा सके। इसके अलावा बच्चों को शिक्षा का महत्व बताना और आगे पढ़ने के लिए प्रेरित करना भी शामिल है। बच्चों को देश का भविष्य माना जाता है और ऐसे में बच्चों को शिक्षित करना मतलब देश को शिक्षित करना है।