newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

J.P. Nadda In Araria : राष्ट्र विरोधियों को चुनाव लड़ा रही कांग्रेस, यही है इनका देश प्रेम, इंडी गठबंधन पर जेपी नड्डा ने निकाली भड़ास

J.P. Nadda In Araria : बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, जिस लालू प्रसाद यादव ने कभी परिवारवाद, भाई-भतीजावाद, रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी। आज वही लालू यादव खुद आकंठ भ्रष्टाचार में डूब गए हैं।

नई दिल्ली। बिहार के अररिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पर बरसते हुए नड्डा ने कहा कि हर राष्ट्रविरोधी इनका दोस्त है। जिन लोगों ने जेएनयू में नारे लगाए ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशा अल्लाह-इंशा अल्लाह’ ऐसे लोगों को कांग्रेस पार्टी टिकट देकर चुनाव लड़ाती है। नड्डा बोले, संसद हमले के मास्टरमाइंड अफजल को लेकर जो कहते हैं अफजल हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं, राहुल गांधी उन लोगों के साथ खड़े होते हैं। यही उनका राष्ट्रप्रेम है।

नड्डा ने कहा कि मैं 1975 में जब 14 या 15 साल का था, जब जयप्रकाश नारायण के कहने पर आंदोलन में कूद पड़ा था। मैंने उस समय के लालू प्रसाद यादव को देखा है, जिसने परिवारवाद, भाई-भतीजावाद, रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी। आज वही लालू यादव आकंठ भ्रष्टाचार में डूब गए हैं और उन कांग्रेसियों के साथ खड़े हो गए हैं, जिनके खिलाफ आपातकाल में आवाज उठाई थी। नड्डा बोले, आरजेडी का मतलब है, R से राष्ट्र विरोधी, रिश्वतखोरी, J से जंगलराज का, D से दल-दल।

आयुष्मान भारत योजना की बात करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले, इस योजना के माध्यम से देश के 10 करोड़ 74 लाख परिवारों, 55 करोड़ लोगों और भारत की लगभग 40 प्रतिशत आबादी को 5 लाख रुपये का चिकित्सा बीमा दिया गया है। आने वाले समय में पीएम मोदी 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा देने की योजना बना रहे हैं। नड्डा बोले, ट्रांसजेंडर समुदाय की किसी भी राजनीतिक दल को कोई चिंता नहीं थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें भी आयुष्मान भारत योजना में शामिल किया है।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए नड्डा ने कहा कि एक तरफ मोदी जी के 10 साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण का रहा। दूसरी तरफ राजद-कांग्रेस के शासन में लूट, कुशासन और सिर्फ और सिर्फ उनके परिवार का कल्याण हुआ।