newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सावन शिवरात्रि: हरिद्वार में धारा 144 लागू, गंगा स्नान नहीं कर सकेंगे लोग

कोरोनावायरस के प्रकोप को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने हरिद्वार में सख्त कदम उठाये हैं। आज सावन की शिवरात्रि है इस मौके पर दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं लेकिन सख्ती के चलते अब श्रद्धालु हरिद्वार में न तो प्रवेश कर पाएंगे ना ही पूजा-अर्चना और जलाभिषेक कर पाएंगे।

हरिद्वार। कोरोनावायरस के प्रकोप को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने हरिद्वार में सख्त कदम उठाये हैं। आज सावन की शिवरात्रि है इस मौके पर दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं लेकिन सख्ती के चलते अब श्रद्धालु हरिद्वार में न तो प्रवेश कर पाएंगे ना ही पूजा-अर्चना और जलाभिषेक कर पाएंगे।

shivratri

 

दरअसल, हरिद्वार में पुलिस-प्रशासन ने आज सावन की महाशिवरात्रि पर शिवालयों में जलाभिषेक को भी प्रतिबंधित कर दिया है। स्थानीय श्रद्धालु भी शिवालयों में नहीं जा पाएंगे और न ही गंगा घाटों पर स्नान कर पाएंगे। पुलिस ने शहर में धारा 144 लागू कर दी है। साथ ही पहले से सील प्रदेश की सीमाओं पर पुलिस और पीएसी को सतर्कता बरतने को कहा गया है। वहीं, दक्ष प्रजापति मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचीं साध्वी प्राची को भी पुलिस ने बाहर से ही लौटा दिया।

shivratri

बता दें कि जिला प्रशासन पहले ही सोमवार को पड़ने वाले सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान पर रोक लगा चुका है। इसके तहत बाहरी प्रदेशों के साथ ही स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए स्नान प्रतिबंधित है। अब सावन की महाशिवरात्रि पर आम श्रद्धालुओं के लिए शिवालयों में होने वाले जलाभिषेक पर भी रोक लगा दी गई है। कोई भी श्रद्धालु शिवालयों तक नहीं पहुंच पाएगा। सभी शिवालयों के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। शिवालयों और अन्य मंदिरों में केवल पुजारी ही पूूजा पाठ कर सकेंगे। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय का कहना है कि जिले में रविवार को लॉकडाउन के चलते जलाभिषेक को प्रतिबंधित किया गया है।

Hindu devotees pour water and milk over a Lingam

जलाभिषेक का मुहूर्त सोमवार सुबह तक है, लेकिन सोमवार को भी जलाभिषेक की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि सप्तऋषि चेक पोस्ट के साथ सीमा पर तैनात फोर्स को मुस्तैद रहने को कहा गया है। हरकी पैड़ी क्षेत्र समेत अन्य गंगा घाटों पर भी पुलिस फोर्स मुस्तैद रहेगा ताकि धारा 144 का उल्लंघन न होने पाए। बाहरी राज्यों के श्रद्धालु हरिद्वार प्रवेश न कर पाएं, इसके लिए जरूरी कदम उठा दिए गए हैं। स्थानीय श्रद्धालु भी शिवालयों में जलाभिषेक नहीं कर पाएंगे और सोमवार को होने वाले गंगा स्नान को प्रतिबंधित कर दिया गया है। शिवालयों और गंगा घाटों पर फोर्स तैनात कर दी गई है।