Smriti Irani: कांग्रेस ने स्मृति ईरानी के गुमशुदा के लगाए पोस्टर, केंद्रीय मंत्री ने फौरन पलटवार करते हुए ऐसी की बोलती बंद

Smriti Irani On Missing Poster: उन्होंने बिना राहुल गांधी का नाम लिए तंज कसते हुए लिखा, ”हे दिव्य राजनीतिक प्राणी, मैं अभी सिरसिरा गांव, विधानसभा सलोन, लोकसभा अमेठी से निकली हूं धूरनपुर की ओर। अगर पूर्व सांसद को ढूंढ रहे हो तो कृपया अमेरिका संपर्क करें।’ 

Avatar Written by: May 31, 2023 8:40 pm
union minister smriti irani

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ते दिखाई दे रही है। दरअसल कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से स्मृति ईरानी की एक फोटो साझा की है। इसके साथ ही कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री को गुमशुदा बताया। वहीं स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के इस ट्वीट पर तुरंंत जवाब दिया। इतना ही नहीं अपने ट्वीट में उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर चुटकी ली है। बता दें कि कांग्रेस ने महिला पहलवानों के सपोर्ट करते हुए केंद्रीय मंत्री ईरानी को निशाने पर लेने की कोशिश कर रही है क्योंकि उनके पास महिला एवं बाल विकास मंत्रालय है। कांग्रेस पार्टी लगातार भाजपा सांसद और रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के मामले में केंद्रीय मंत्री से जवाब मांग रही है।

एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस ने महिला पहलवानों को लेकर स्मृति ईरानी और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी पर निशाना साधा। कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा एक ट्वीट छिपाती हैं और भागती हैं। बीते दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों को पुलिस ने जबरदस्ती हटाया था। इस दौरान खूब बवाल भी देखने को मिला था। कांग्रेस पार्टी ने स्मृति ईरानी के इस प्रतिक्रिया न देने पर भी निशाना साधा।

हालांकि कांग्रेस के ट्वीट पर स्मृति ईरानी ने फौरन पलटवार किया। उन्होंने बिना राहुल गांधी का नाम लिए तंज कसते हुए लिखा, ”हे दिव्य राजनीतिक प्राणी, मैं अभी सिरसिरा गांव, विधानसभा सलोन, लोकसभा अमेठी से निकली हूं धूरनपुर की ओर। अगर पूर्व सांसद को ढूंढ रहे हो तो कृपया अमेरिका संपर्क करें।’

स्मृति ईरानी अमेठी से सांसद हैं। उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इसी सीट से हराया था। उन्होंने इस ट्वीट के माध्यम से कांग्रेस को हार की याद दिलाने का भी प्रयास किया है। आपको बता दें कि इन दिनों कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमेरिकी दौरे पर है।  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कैलिफोर्निया में NRI को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर हमला। उनके इस दौरे को लेकर भी देश में खूब सियासत भी हो रही है।