newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भारत पहुंचा राफेल विमान तो स्मृति ईरानी को क्यों आई मनोहर पर्रिकर की याद…

वहीं राफेल लड़ाकू विमान के भारत आगमन पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को याद किया। स्मृति ईरानी ने लिखा है कि आज भाई को याद कर रही हूं।

नई दिल्ली। फ्रांस से भारत के लिए उड़ान भरने वाले 5 राफेल विमान बुधवार की दोपहर अंबाला एयरबेस पर पहुंचे गए हैं। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल के अंबाला में सुरक्षित लैंड करने पर बधाई दी और स्वागत किया। आपको बता दें कि भारत की सैन्य क्षमता को ज्यादा ताकतवर बनाने के लिए इन विमानों का बेसब्री से भारतीय सेना को इंतजार था जो आज इसकी पहली खेप के आ जाने के बाद खत्म हुआ। अब धीरे-धीरे इस विमान की सभी खेप भारत तक पहुंच जाएगी।

Rafale

वहीं राफेल लड़ाकू विमान के भारत आगमन पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को याद किया। स्मृति ईरानी ने लिखा है कि आज भाई को याद कर रही हूं। बता दें कि राफेल विमान के डील पर 23 सितंबर 2016 को औपचारिक रूप से तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने ही हस्ताक्षर किया था।


36 लड़ाकू राफेल विमानों के लिए 59000 करोड़ के इस सौदे पर फ्रांस के तत्कालीन रक्षा मंत्री और भारत के तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने हस्ताक्षर किए थे। इस डील के साइन होने के 4 साल पूरा होने से पहले भारत को 5 राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप मिल गई है। केंद्रीय मंत्री ने तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के एक ट्वीट प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि आज भाई को याद कर रही हूं।

Smriti Irani

23 सितंबर को इस डील पर हस्ताक्षर करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा था कि राफेल भारत की स्ट्राइक और रक्षा शक्ति में महत्वपूर्ण इजाफा करेगा। बता दें कि 17 मार्च 2019 को कैंसर की वजह मनोहर पर्रिकर का निधन हो गया था।

Manohar Parrikar Rafale Deal

इसके साथ ही स्मृति ईरानी ने भारतीय सीमा में दाखिल होने पर राफेल बेड़े का INS कोलकाता ने जिस अंदाज में स्वागत किया उसका ऑडियो भी पोस्ट किया। स्मृति ने लिखा कि भारत ने किया राफेल का स्वागत!


वहीं ट्विटर पर कई लोगों ने आज मनोहर पर्रिकर को याद किया। एक यूजर ने लिखा है कि आज हम मनोहर पर्रिकर को मिस कर रहे हैं।