newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Azam Khan: ‘तो मां के पेट से पैदा होने से पहले बच्चा पूछता कि…’, अपने बड़बोलेपन से फिर मुसीबत में पड़े आजम खान, FIR दर्ज

Azam Khan: आजम खान ने एक जनसभा में महिलाओं को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा था कि ” जो मेरे और मेरे करीबी लोगों के साथ हो रहा है..उसका बदला लेने के लिए कोई तो पैदा होगा, आज नहीं तो कल होगा।

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब नेता नए विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। आजम खान पर नया केस दर्ज हो चुका है वो भी उनके बड़बोलेपन की वजह से। दरअसल आजम खान एक और विवादित बयान देकर फंस गए हैं। नेता के खिलाफ मुकदमा रामपुर के थाना गंज में दर्ज हुआ है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। आखिर आजम खान ने ऐसा क्या कह डाला कि वो विवादों में आ गए और उनके खिलाफ केस दर्ज हो गया। चलिए बताते हैं..।

आजम खान ने दिया विवादित बयान

आजम खान ने एक जनसभा में महिलाओं को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा था कि ” जो मेरे और मेरे करीबी लोगों के साथ हो रहा है..उसका बदला लेने के लिए कोई तो पैदा होगा, आज नहीं तो कल होगा। जैसा इन लोगों ने मेरे साथ सलूक किया, वैसा अगर वो 4 सरकारों में रहने के बाद करते तो मां के पेट से पैदा होने से पहले बच्चा पूछता कि आजम खान से पूछ लो..बाहर आना है या नहीं..। इस बयान को महिलाओं के लिए अपमानजनक माना जा रहा है और इसी बयान को लेकर नेता के खिलाफ धारा 394 B,354A, 353A 505,504,509,125 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पहले भी हुई थी तीन साल की सजा

आजम खान के खिलाफ एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि नेता ने महिलाओं का अपमान किया है। उनका कहना हमने अपना कीमत वोट देकर मंत्री बनाया और वो महिलाओं के लिए ऐसी सोच रखते हैं। ये अपमानजनक है। ये पहली बार नहीं है जब आजम खान ने विवादित बयान दिया और वो मुसीबत में पड़े हो। इससे पहले भी,भड़काऊ भाषण, विवादित बयान और अभद्र भाषा की वजह से ही कोर्ट ने उन्हें तीन साल की सजा सुनाई थी। इसके अलावा विधानसभा सदस्यता भी रद्द कर दी थी।