newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: रोहिंग्याओं के खिलाफ यूपी ATS की कड़ी कार्रवाई, 74 को धर दबोचा, सबसे ज्यादा इस जिले से धरे गए

यूपी एटीएस ने अपनी तरफ से जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सीमा पार से बड़ी संख्या में रोहिंग्या उत्तर प्रदेश में घुसपैठ कर रहे हैं, जिस पर अंकुश लगाना जरूरी है। एटीएस ने बताया कि आगामी दिनों रोहिंग्याओं के विरोध में और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में अपना गढ़ बनाए बैठे रोहिंग्याओं के खिलाफ आज यूपी एटीएस ने कड़ा अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न जिलों से 74 रोहिंग्या धरे गए हैं। सर्वाधिक रोहिंग्या मथुरा से पकड़े गए हैं। बता दें कि यूपी एटीएस और यूपी पुलिस महानिदेशक के संयुक्त अभियान के बलबूते सूबे से रोहिंग्याओं को सफाया करने के मकसद से अभियान चलाया गया है। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में सूबे से और भी कई रोहिंग्याएं धरे जा सकते हैं।

यूपी एटीएस ने अपनी तरफ से जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सीमा पार से बड़ी संख्या में रोहिंग्या उत्तर प्रदेश में घुसपैठ कर रहे हैं, जिस पर अंकुश लगाना जरूरी है। एटीएस ने बताया कि आगामी दिनों रोहिंग्याओं के विरोध में और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल, अब आगामी दिनों में क्या कुछ कार्रवाई की जाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी, लेकिन आइए उससे पहले जरा ये जान लेते हैं कि आखिर किस जिले से कितने रोहिंग्याएं धरे गए हैं।

सहारनपुर से दो पुरुष, मेरठ से दो पुरुष, एक पुरुष बाल अपचारी और एक महिला अपचारी, हापुड़ से 12 पुरुष, एक महिला, 2 पुरुष बाल अपचारी, एक महिला बाल अपचारी, गाजियाबाद से 3 पुरुष, एक महिला, अलीगढ़ से 7 पुरुष, 10 महिला, मथुरा से 29 पुरुष और दो महिलाओं को अरेस्ट किया गया है। बता दें कि गिरफ्तार किए गए सभी रोहिंग्याओं के विरोध में आगामी दिनों में कड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। बहरहाल, अब आगामी दिनों में इस दिशा में एटीएस की ओर से क्या कुछ कार्रवाई की जाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।