newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Agni-5: भारत ने किया 5000 किमी रेंज वाली मिसाइल का सफल परीक्षण, अब घबराया चीन!

Agni-5: इस मिसाइल के इंजन पर काफी काम किया गया है। खबरों की मानें तो अग्नि-5 के इंजन को तीन चरण वाले ठोस ईधन से बनाया गया है। ऐसे में इसकी मारक क्षमता और सटीक निशाना दूसरी मिसाइलों की तुलना में काफी ज्यादा होने वाली है। जानकारी तो ये भी सामने आ रही हैं कि इस गति ध्वनि की गति से 24 गुना ज्यादा है, यानी एक सेकेंड में 8.16 किलोमीटर की दूरी तय करती है।

नई दिल्ली। भारत हमेशा से कहता आ रहा है कि वो किसी भी देश पर पहले हमला नहीं करेगा लेकिन जो भी हमला करेगा उसको जवाब देने में पीछे नहीं रहेगा। भारत अपने दो पड़ोसी देशों से घिरा रहता है। हालांकि भारत की मज़बूत स्थिति देखकर दोनों देश आँख उठाने की हिम्मत नहीं करते, क्योंकि भारत सेना की ताकत मज़बूत है। अब भारतीय सेना की ताकत और बढ़ गई। भारत ने पाक और चीन की नींद उड़ा देने वाले मिसाइल का सफल परीक्षण कर लिया है।

इस मिसाइल के रेंज से घबराया चीन 

दरअसल मिली जानकारी के मुताबिक़, एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से बुधवार को बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण कर लिया गया है। इस मिसाइल को शाम को 7 बजकर 50 मिनट पर लॉन्च किया गया और ये परीक्षण सफल रहा है। इस मिसाइल की एक खासियत सुनकर दुश्मन भी हैरान है और वो है इसका रेज! खबरों की मानें तो इस मिसाइल की रेंज करीब 5000-8000 किमी है।मतलब साफ़ है कि इस मिसाइल की रेंज में पूरा चीन आ रहा है। यही बजह है कि इस मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद चीन भी परेशान है! (मिसाइल के रेंज को लेकर सरकार सटीक आंकड़े नहीं बताती)

अग्नि-5 मिसाइल की गति ध्वनि की गति से 24 गुना ज्यादा

कहा तो ये भी जा रहा है कि इस मिसाइल के इंजन पर काफी काम किया गया है। खबरों की मानें तो अग्नि-5 के इंजन को तीन चरण वाले ठोस ईधन से बनाया गया है। ऐसे में इसकी मारक क्षमता और सटीक निशाना दूसरी मिसाइलों की तुलना में काफी ज्यादा होने वाली है। जानकारी तो ये भी सामने आ रही हैं कि इस गति ध्वनि की गति से 24 गुना ज्यादा है, यानी एक सेकेंड में 8.16 किलोमीटर की दूरी तय करती है।

वहीँ सिर्फ चीन ही नहीं बल्कि इस मिसाइल की रेंज पूरे एशिया के अलावा यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्से तक भी है।  17 मीटर लंबी, 02 मीटर चौड़ी अग्नि-5 मिसाइल 50 टन वजनी है। अग्नि-5 भारत की पहली और एकमात्र अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है। इसे DRDO ने तैयार किया है।यह मिसाइल डेढ़ टन तक न्यूक्लियर हथियार अपने साथ ले जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ अग्नि-5 मिसाइल की रफ्तार मैक 24 है, यानी ध्वनि की गति से 24 गुना ज्यादा है। यह 29,401 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दुश्मन पर हमला करने में सक्षम है। यही वजह है कि इस मिसाइल के सफल लांच होने से दुश्मन बुरी तरह घबराया हुआ है।