newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Assembly Election 2023: MP-छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर सट्टा बाजार में माहौल गर्म, इस पार्टी की जीत का किया दावा?, रेट लिस्ट भी आई सामने

Assembly Election 2023: सटोरियों ने चुनाव के नतीजे आने से पहले ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में किस पार्टी की जीत होगी। इसका भी खुलासा कर दिया है। सट्टा बाजार के मुताबिक मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो सकता है यानी कांग्रेस पार्टी की सरकार बन सकती है। इसके अलावा सटोरियों की मानें तो छत्तीसगढ़ चुनाव में भी कांग्रेस जीत का परचम लहराएगी। दोनों ही प्रदेश में कांग्रेस का बहुमत का आंकड़ा आसानी से छू लेगी।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुके है। राज्य के चुनाव के परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे। दोनों ही राज्यों में अहम मुकाबला कांंग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच है। दोनों ही पार्टियां चुनाव में अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही है। लेकिन चुनाव में किसी जीत होगी। इसका पता तो परिणाम सामने आने के बाद ही चलेगा। आखिरी राज्य में किसकी सरकार बनेगी? वहीं मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनाव के नतीजों को लेकर राजनेताओं से लेकर आम लोगों भी खासा क्रेज है। सभी नतीजे आने का इंतजार कर रहे है। इसी बीच मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनावी परिणाम पर सट्टा बाजार में भी माहौल गर्म है। सटोरियों ने दोनों राज्यों के नतीजे से पहले सट्टे के भाव तय कर दिए हैं।

shivraj singh chauhan and kamalnath

इतना ही नहीं सटोरियों ने चुनाव के नतीजे आने से पहले ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में किस पार्टी की जीत होगी। इसका भी खुलासा कर दिया है। सट्टा बाजार के मुताबिक मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो सकता है यानी कांग्रेस पार्टी की सरकार बन सकती है। इसके अलावा सटोरियों की मानें तो छत्तीसगढ़ चुनाव में भी कांग्रेस जीत का परचम लहराएगी। दोनों ही प्रदेश में कांग्रेस का बहुमत का आंकड़ा आसानी से छू लेगी।

bhupesh baghel

सट्टा बाजार के मुताबिक, मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस 116 से 119 सीटें आराम से जीत लेगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 50-52 सीटें कांग्रेस यहां ला रही है। सट्टा की रेट लिस्ट भी जारी कर दी है। मध्य प्रदेश की बात करे तो, यहां सट्टे का भाव भाजपा पर 106-109 सीट (1.25 पैसा) और कांग्रेस पर 116- 119 सीट (75 पैसा) है।

छत्तीसगढ़ की सट्टे की भाव पर नजर डाले तो, कांग्रेस 50- 52 सीट (85 पैसा) और भाजपा 37-39 सीट (1.15 पैसा) है। जानकारी के लिए बता दें कि ये रेट आर्थिक राजधानी मुंबई और इंदौर के सट्टा सेंटर से तय हुए हैं।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में दो चरण में वोटिंग हुई है। पहले फेस में 20 सीट पर 7 नवंबर को और दूसरे चरण में 70 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को मतदान हुए। वहीं मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर एक साथ 17 नवंबर को वोटिंग हुई। दोनों ही राज्यों के चुनाव के परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव हैं। वहीं मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार सरकार है और सीएम शिवराज सिंह चौहान हैं।