
नई दिल्ली। अगर आप भी हमारी ही तरह उत्तर प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों को जानने के लिए तलबदार रहते हैं, तब तो आपने बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी का नाम तो ऐसा हो नहीं सकता कि सुना न हो। अपराध से लेकर सियासत की कायनात में तहलका मचाने वाले मुख्तार की रातें आजकल सलाखों के कोठरी में बीत रही हैं। मुख्तार कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। फिलहाल सलाखों में है। कभी-कभी कुछ मसलों को लेकर सुर्खियों में रहता है। अब आप यह सब पढ़ने के बाद सोच रहे होंगे कि शायद वो फिर किसी मसले को लेकर सुर्खियों में आया होगा, इसलिए ये लंबी चौड़ी भूमिकाएं रचाई जा रही हैं, तो अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं, तो बिल्कुल सही सोच रहे हैं। दरअसल, एक बार फिर से मुख्तार अंसारी सुर्खियों में है, लेकिन इस बार उसके सुर्खियों में होने की वजह कुछ और है। इस बार वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर सुर्खियों में है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर उस वीडियो में ऐसा क्या है। तो चलिए पहले हम आपको वो वीडियो दिखाते हैं, जो कि अभी सुर्खियों में है। इसके बाद आपको आगे का कुछ किस्सा बताएंगे।
देखिए ये वीडियो
यूपी: मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से लखनऊ ले जाते वक्त पुलिस के वज्र वाहन का हुआ ब्रेकडाउन..धक्का मारकर निकाला गया pic.twitter.com/3dj83Dc1fg
— Newsroom Post (@NewsroomPostCom) March 28, 2022
चलिए फिर अगर आपने ये वीडियो देख लिया हो तो आपको पता लग ही गया होगा कि कैसे कुछेक लोग एक गाड़ी को धक्का लगाते हुए नजर आ रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर उस गाड़ी का मुख्तार अंसारी से क्या सरोकार है। दरअसल, मुख्तार अंसारी को सड़क मार्ग से लखनऊ स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट ले जाया जा रहा था। जहां रास्ते में गाड़ी खराब हो गई। इसके बाद गाड़ी खराब होने की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंचे मैकेनिकों ने गाड़ी में आ रही खामियों को दुरूस्त किया। लेकिन इसी बीच इस वाकये को वीडियो के रूप में कैद कर लिया गया। जिसमें कुछ लोग गाड़ी को धक्का लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग मेजदार रिएक्शन देने लगे। आइए, आपको पहले कुछ रिएक्शन दिखाते हैं।
तो देखा न आपने कि कैसे लोग इस वीडियो पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि मुख्तार अंसारी भी किसी न किसी मसले को लेकर सुर्खियों में बना ही रहता है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से सियासी गतिविधियों को लेकर उसकी निष्क्रियता ने मानो यह बयां कर दिया कि वो अब एकांतवाश में पहुंच गया है।