
नई दिल्ली। देश की राजधानी के लोगों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, अब जल्द ही आपको देश के सबसे प्रतिष्ठित रेलवे स्टेशनों में से एक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) का बदला हुआ रूप देखने को मिलेगा। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अब देश के रेलवे स्टेशनों को नया रूप देने में लगी हुई है। इसी क्रम में अब रेल मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए प्रस्तावित डिजाइन को शेयर किया है। रेलवे ने जो प्रस्तावित डिजाइन शेयर किया है वो देखने में काफी भव्य है।
भारत का सबसे आधुनिक रेलवे स्टेशन बनेगा ‘नई दिल्ली’
हालांकि, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का जो डिजाइन है वो तो देखने से ही काफी आकृषक है लेकिन अभी इसमें और क्या खासियतें होंगी इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि दिल्ली रेलवे स्टेशन पुनर्विकास परियोजना का काम इस साल के आखिर तक शुरू हो सकता है। रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) स्टेशन के पुनर्विकास का काम करेगा। निजी भागीदारी अनुमोदन समिति (पीपीपीएसी) से जल्द इस परियोजना को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। फिलहाल वर्तमान की बात करें तो नई दिल्ली स्टेशन पर 16 प्लेटफार्म और पहाड़गंज और नई अजमेरी गेट की तरफ दो प्रमुख गेट हैं।
Marking a New Era: Proposed design of the to-be redeveloped New Delhi Railway Station (NDLS). pic.twitter.com/i2Fll1WG59
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) September 3, 2022
फरीदाबाद रेलवे स्टेशन का भी बदलेगा लुक
इससे पहले रेल मंत्रालय की तरफ से फरीदाबाद रेलवे स्टेशन की भी तस्वीरें जारी की गई थीं। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन को भी आधुनिक बनाने का काम रेल मंत्रालय कर रहा है। जो जानकारी अब तक सामने आई है उसके मुताबिक, पुर्विकसित होने के बाद ये स्टेशन पूरी तरह से वातानुकूलित होगा।