newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi: दिल्ली में फिर बुलंद हुए अपराधियों के हौसले, मोहम्मद जैद ने विजय और सोनू पर किया चाकू से ताबड़तोड़ वार, आरोपी फरार

Delhi: चिकित्सकों के मुताबिक, पीड़ितों के पेट में गंभीर चोटें आईं हैं।  दोनों ही पीड़ित मामले  को लेकर कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी मोहम्मद जैद और विजय के बीच  किसी बात पर विवाद हो गया था। इस छोटे से विवाद से खफा होकर मोहम्मद जैद ने विजय पर चाकू से वार कर दिया।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।   लगातार हो रहे आपराधिक घटनाओं को ध्यान में रखते हुए लोगों में खौफ का माहौल है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल सरकार लगातार इन वारदातों को लेकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन सक्सेना की मनोदशा से मालूम पड़ रहा है कि वो किसी भी सवाल का जवाब देने की स्थिति में नहीं हैं। वहीं, अब दिल्ली के बृजपुरी इलाके से एक और दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। दरअसल, मालूमी से विवाद पर मोहम्मद जैद नामक शख्स ने 19 वर्षीय युवक राहुल और सोनू पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किया। इसके बाद दोनों को नजदीकी अस्पताल में  भर्ती करवाया गया। जहां उनका उपचार जारी है।

चिकित्सकों के मुताबिक, पीड़ितों के पेट में गंभीर चोटें आईं हैं। दोनों ही पीड़ित मामले को लेकर कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी मोहम्मद जैद और विजय के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था। इस छोटे से विवाद से खफा होकर मोहम्मद जैद ने विजय पर चाकू से वार कर दिया। वहीं, बीच-बचाव में आए सोनू को भी काफी चोटें आ गईं हैं। फिलहाल, दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां दोनों का उपचार चल रहा है, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर बताकर परीजनों की चिंता बढ़ा दी है। उधर, पुलिस अब उक्त मामले को संज्ञान में ले चुकी है। अब ऐसे में आगामी दिनों में इस पूरे मामले में क्या कुछ कार्रवाई की जाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

वहीं, पुलिस ने इस पूरे मामले के संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि रात 10 बजे घटना की जानकारी मिली थी। दोनों पीड़ित एक ही इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से  फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच के लिए संयुक्त जांच दल का गठन भी किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपी जल्द ही हमारे हत्थे में होंगे। वहीं, एसपी जॉय एन टिर्की ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 324 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। पीड़ित के पेट में गंभीर चोटें आईं हैं। बता दें कि अभी तक इस मामले में  सियासी गलियारों की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।