नई दिल्ली। पहले निशा दहिया को लेकर जो खबर आई, उससे सनसनी मच गई। क्या करते। खबर ही ऐसी थी। खबर आई कि किसी अज्ञात शख्स ने निशा दहिया, उनके भाई और उनकी मां को गोली मार दी है, जिसमें निशा और उनके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके मां को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जैसे ही यह खबर आई, तो पल भर में ही सोशल मीडिया सहित टीवी चैनलों में सुर्खियां बनना शुरू हो गई, लेकिन इसके बाद खुद रेसलर ने ट्वीटर पर वीडियो जारी कर ऐसी खबरों का सिरे से खंडन किया है। उन्होंने अपने द्वारा जारी किए गए वीडियो में स्पष्ट कर दिया है कि मेरी हत्या को लेकर फैलाई जा रही खबर, पूरी तरह से फैक है, मैं बिल्कुल ठीक हूं। फिलहाल उनके द्वारा जारी किया गया यह वीडियो अभी सोशल मीडिया की दुनिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तेजी से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते नजर आ रहे हैं। आप भी देखिए निशा दहिया का वीडियो।
Huge error on my end. Trusted a news report. Nisha Dahiya is safe and well. Apologies. pic.twitter.com/DuiTtUMzjY
— jonathan selvaraj (@jon_selvaraj) November 10, 2021
She is alive ?? #nishadhaiya #fakenwes pic.twitter.com/6ohMK1bWxG
— Sakshi Malik (@SakshiMalik) November 10, 2021
आपको बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने निशा दहिया समेत शिवानी, अंजू, दिव्या, राधिका को बेलग्रेड में कुश्ती चैंपियनशिप में पदक जीतने पर बधाई दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा था कि उनका प्रदर्शन खासा है। इससे कुश्ती का खेल हमारे देश में लोकप्रिय होगा। लोगों की दिलचस्पी इसमें जगेगी। आप भी देखिए इस संदर्भ में किया गया पीएम मोदी का ट्वीट।
Congratulations to Shivani, Anju, Divya, Radhika and Nisha for winning medals at the Wrestling Championships in Belgrade. Their performance is special and will contribute to wrestling becoming even more popular across India. https://t.co/pI6aByu2ZB
— Narendra Modi (@narendramodi) November 10, 2021