newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shocking News: महाराष्ट्र के सांगली के एक ही घर में 9 लोगों की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप…

Shocking News: दरअसल, यहां पर एक ही घर में 9 लोगों की लाश मिली है। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जैसे ही इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को मिली तो वह हरकत में आ गई।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र (Maharashtra) के सांगली (Sangli News) से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां पर एक ही घर में 9 लोगों की लाश मिली है। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जैसे ही इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को मिली तो वह हरकत में आ गई। जिसके बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और इस मामले की जांच में जुट गई। जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस ने परिवार के 9 लोगों की मौत के पीछे आत्महत्या का शक जताया है। मीडिया से बात करते हुए पुलिस ने बताया कि यह घटना सांगली के अम्बिकानगर की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक ये सभी लाशें दो सगे भाईयों के परिवार की हैं।

महाराष्ट्र के सांगली से आई दिल दहला देने वाली घटना, जहां पर एक ही घर में 9 लाशों के मिलने से वहां पर चिंताजनक माहौल बना हुआ है। इस घटना पर बात करते हुए स्थानीय पुलिस ने बताया कि रविवार रात को अम्बिकानगर में जहर खाने से एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी सदस्य परिवार को दो भाई मणिक वनमोर और पोपट वनमोर नाम के भाईयों के हैं।

सांगली के इस परिवार में जो लाशें मिली है, उनमें कोई भी जख्म के निशान नहीं हैं, लेकिन हैरानी के बात ये है कि अभी तक कोई सुसाईड नॉट भी नहीं मिला है। जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली तो वहां इलाके के SP और IG घटनास्थल के लिए रवाना हो गए है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुलाया है और डेडबॉडी को कब्जे में ले लिया है। इस घटना के लिए अब पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।