नई दिल्ली। त्रिपुरा पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस की नेता शायनी घोष को गिरफ्तार कर लिया है। शायनी टीएमसी के युवा मोर्चा की स्टेट प्रेज़िडेंट हैं। तृणमूल कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई की युवा शाखा प्रेज़िडेंट शायनी घोष को तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के दौरे से 24 घंटे पहले गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद बवाल मचा गया है। त्रिपुरा पुलिस ने बीजेपी के एक कार्यकर्ता की शिकायत के बाद तृणमूल कांग्रेस की नेता शायनी घोष को गिरफ्तार किया है।
दरअसल जानकारी के अनुसार, एडिशनल एसपी (शहरी) पश्चिम त्रिपुरा, बीजे रेड्डी ने कहा कि प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। हमने आईपीसी की धारा 307, 153 के तहत मामला दर्ज किया है। एक और अधिकारी ने बताया कि बीजेपी कार्यकर्ता ने घोष पर शनिवार रात को मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब की एक नुक्कड़ सभा को बाधित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि घोष ने बैठक स्थल पर पहुंचकर ‘खेला होबे’ के नारे लगाए।
TMC Youth Congress chief Saayoni Ghosh arrested by Agartala Police for allegedly trying to mow down BJP workers at a public meeting
She has been arrested based on preliminary evidence. We’ve registered a case under sections 307, 153 of IPC: BJ Reddy, Addl SP (Urban),West Tripura pic.twitter.com/6SvcI6V5rd
— ANI (@ANI) November 21, 2021
दरअसल बीजेपी कार्यकर्ता ने घोष पर शनिवार रात को मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब की एक नुक्कड़ सभा को बाधित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शायनी घोष ने बैठक स्थल पर पहुंचकर ‘खेला होबे’ के नारे लगाए और लोगों को उकसाया। इस घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया खुद शायनी घोष ने ही शेयर किया है। जिसमें चलती गाड़ी से लोगों की तरफ घोष कुछ इशारे करती नजर आ रही हैं और इसके बाद जब कुछ लोग भड़क जाते हैं तो घोष गाड़ी भगाने और वीडियो रिकॉर्ड करने की बात करती हुई नजर आ रही हैं।
ত্রিপুরার “মুখ্য” মন্ত্রীর সভায় হাতে গুনে ৫০ জন লোক। এর থেকে বেশি আমাদের ক্যান্ডিডেটদের সভায় দেখা যাচ্ছে। ত্রিপুরার মা-মাটি-মানুষের সমর্থনে চোখে চোখ রেখে খেলা হবে ও বিজেপির গুন্ডারাজের অবসান ঘটবে।
পুনশ্চ: গাড়ি কিছুটা আঘাত প্রাপ্ত কিন্তু আমি, @aitcsudip, @ArpitaGhoshMP অক্ষত। pic.twitter.com/3ryJyFfXIf
— Saayoni Ghosh (@sayani06) November 20, 2021
15 से ज्यादा सांसदों का दल आज दिल्ली पहुंचेगा
इसके बाद पुलिस शायनी घोष को पहले पूछताछ के लिए हिरासत में लेती है और फिर पुलिस थाने ले जाती है। जहां पर टीएमसी के कई कार्यकर्ता जमा हो गये थे। इसके बाद पुलिस थाने में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच टकराव देखने को मिला है। टीएमसी के 15 से ज़्यादा सांसदों का प्रतिनिधिमंडल आज रात दिल्ली पहुंचेगाऔर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने का समय मांगा है। टीएमसी सूत्रों के मुताबिक सांसद कल सुबह से दिल्ली में धरने पर बैठेंगे।