newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Toolkit Case: टूलकिट केस में सामने आया एक और नया नाम, खालिस्तानी आतंकी से जुड़े है तार

Toolkit Case: बता दें कि अनिता लाल पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन के संस्थापक मो धालीवाल (MO Dhaliwal) की करीबी साथी मानी जाती है। वह खालिस्तानी समर्थक पोएटिक जस्टिस संस्था की सह-संस्थापक है। इसके अलावा वो इस संस्था की कार्यकारी निदेशक भी है। 

नई दिल्ली। टूलकिट कांड (Toolkit Case) को लेकर हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे है। एक तरफ जहां टूलकिट मामले में दिशा रवि की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे एक के बाद एक नए नाम सामने आने लगे हैं।  इसी क्रम में अब एक और नया नाम सामने आया है। दिल्ली पुलिस साइबर सेल को कनाडा के वैंकूवर में रहने वाली अनिता लाल (Anita Lal ) के बारे में पता चला है। वहीं नाम सामने आने के बाद अब अनिता लाल भी पुलिस के रडार पर है।

Disha Ravi

बता दें कि अनिता लाल पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन के संस्थापक मो धालीवाल (MO Dhaliwal) की करीबी साथी मानी जाती है। वह खालिस्तानी समर्थक पोएटिक जस्टिस संस्था की सह-संस्थापक है। इसके अलावा वो इस संस्था की कार्यकारी निदेशक भी है।

anita lal

माना जाता है कि अनिता लाल ही खालिस्तानी समर्थक मो धालीवाल की मुख्य एडवाइजर भी है। वहीं अनिता के ट्विटर अकाउंट को देखें तो वह किसान आंदोलन और भारत के खिलाफ चल रहे हैशटैग का लगातार इस्तेमाल कर रही हैं।

दिशा का समर्थन करना कन्हैया को पड़ा भारी, लोगों ने ऐसे सिखाया सबक

एक तरफ जहां टूलकिट कांड (Toolkit Case) को लेकर हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच और तेज कर दी है, वहीं दूसरी ओर टूलकिट कांड को लेकर सियासी घमासान जमकर मचा हुआ है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियां पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि (Disha Ravi) की गिरफ्तारी का विरोध कर रही है। साथ दिशा रवि की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोल रही है। इसी बीच जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने टूलकिट केस में गिरफ्तार दिशा रवि के समर्थन में आए है। कन्हैया कुमार ने दिशा के बहाने सरकार पर हमला बोला। लेकिन लोगों को कन्हैया कुमार का दिशा रवि को समर्थन देना रास नहीं आया। लोगों ने ट्विटर पर कन्हैया कुमार की जमकर फजीहत कर डाली।

Disha Ravi

दरअसल कन्हैया कुमार ने पर्यावरण कार्यकर्ता के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा, दिशा रवि ने किसानों का समर्थन करके गलती कर दी। दंगाइयों का समर्थन करती तो शायद मंत्री, मुख्यमंत्री या क्या पता प्रधानमंत्री ही बन जाती।

वहीं कन्हैया कुमार के इस ट्वीट पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। यूजर्स ने जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष की जमकर क्लास लगा डाली। एक यूजर ने कन्हैया पर तंज कसते हुए लिखा, तुम तो देशद्रोही हो और हिंदुओ के नाम पर कलंक भी हो पहले अपने आंखों से पूछ लिया करो क्या ट्वीट करें क्या ना करें।